खेल

भारत के खिलाफ हार के लिए ‘Fake Fielding’ को बहाना नहीं बनाना चाहता: श्रीधरन श्रीराम

मृणाल पाठक

एडीलेड: बांग्लादेश के तकनीकी सलाहकार श्रीधरन श्रीराम ने शनिवार को स्वीकार किया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में दबाव में आ गयी थी और साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में टीम पड़ोसी देश के खिलाफ मिली हार के बहाने के रूप में ‘छद्म क्षेत्ररक्षण' के प्रकरण का इस्तेमाल नहीं करना चाहती।   

बांग्लादेश को भारत से पांच रन से हार का सामना करना पड़ा था। बारिश आने के कारण बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया था। बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नुरूल हसन ने बाद में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर ‘छद्म क्षेत्ररक्षण' का आरोप लगाया था। 

श्रीराम ने बांग्लादेश के पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘नहीं, हम यहां कोई बहाना नहीं बनाना चाहते। जैसे ही यह घटना हुई थी, मैंने चौथे अंपायर से बात की थी।'' उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि यह मैदानी अंपायर का फैसला था और हमें यही बताया गया था, लेकिन हम यहां कोई बहाना देने के लिये नहीं हैं।'' (एजेंसी) 

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल