File Photo 
खेल

कल NZ vs IND के दूसरे ODI में Do or Die वाली भिड़ंत, इस प्लेइंग इलेवेन के साथ उतरेंगे कप्तान Shikhar Dhawan, जानिए कहां होगी मैच और कहां होगा लाइव टेलीकास्ट

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर है। इस समय 3 मैचों की वनडे सीरीज (New Zealand vs India ODI Series, 2022 India on New Zealand Tour) चल रही है, जिसके ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया था। अब दूसरा मुकाबला रविवार, 27 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारत के लिए Do or Die वाली भिड़ंत होगी। क्योंकि, इस मैच को हारते ही टीम इंडिया सीरीज हार जाएगी। पहले मैच में भारत की गेंदबाज़ी में धार नजर नहीं आई थी, ऐसे में माना जा रहा है कि इस अगले मैच में कप्तान शिखर धवन एक और गेंदबाज या ऑल राउंडर लेकर मैदान में उतरेंगे।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज (New Zealand vs India ODI Series, 2022 India on New Zealand Tour, 2022) के ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 306 रन बनाए थे और यह आंकड़ा न्यूजीलैंड को हराने के लिए बढ़िया था। लेकिन, टीम इंडिया अपने स्कोर का बचाव नहीं कर सकी और उसे हार मिली।

ऐसे में टीम इंडिया को सीरीज का दूसरा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। इस नजरिए से टीम के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan Captain Team India IND vs NZ ODI, 2022) ऑल-राउंडर दीपक हुड्डा (Deepak Hudda) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) को प्लेइंग इलेवन में शामिल।कर सकते हैं।

कहां देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट

कल रविवार, 27 नवंबर को New Zealand vs India 2nd ODI Match, 2022 हेमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम (Hamilton Sedan Park Stadium, New Zealand) में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयनुसार यह मैच सुबह 7 बजे आरंभ होगा। टॉस 6.30 बजे होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट DD Sports, DD Free Dish पर होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Amazon Prime Video ऐप पर होगी।  

दोनों देशों की संभावित Playing-XI

भारत (Team India)

शिखर धवन (Shikhar Dhawan Captain), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), शुभमन गिल (Shubman Gill), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), दीपक हूडा (Deepak Hudda), वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar), संजू सैमसन (Sanju Samson), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), दीपक चाहर (Deepak Chahar), उमरान मलिक (Umran Malik), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)।

न्यूजीलैंड (New Zealand)

फिन एलेन (Finn Allen), ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips), केन विलियम्सन (Kane Williamson Captain), डेरिएल मिशेल (Darryl Mitchell), जेम्स नीशाम (James Neesham), डेवॉन कॉनवे (Devon Conway), टॉम लेथम (Tom Latham), एडम मिल्ने (Adam Milne), लॉकी फर्ग्युसन (Lockie Ferguson), मैट हेनरी (Matt Henry), टिम साउथी (Tim Southee)।

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज

Delimitation Bill: UP में 120, महाराष्ट्र में 72 सीटें! किस राज्य में कितनी होंगी लोकसभा सीटें? देखें लिस्ट