धीरज बोम्मदेवरा और अंकिता भकत (सौजन्यः एक्स)  
खेल

Paris Olympics 2024: तीरंदाज धीरज-अंकिता की मिक्सड इवेंट में सेमीफाइनल में एंट्री, अब मेडल से एक जीत दूर

भारत के धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की मिश्रित युगल तीरंदाजी जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पाब्लो गोंजालेस और ईलिया केनालेस की स्पेन की जोड़ी को 5-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 के सातवें दिन भारत के लिए अच्छी खबर आई है। तीरंदाजी के मिक्सड इवेंट में अंकिता भकत और धीरज बोमादेवरा ने धमाल मचाया है। दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारत को उनसे गोल्ड की उम्मीद है।

भारतीय जोड़ी अब तीरंदाजी में देश के पहले ओलंपिक पदक से एक जीत दूर है। क्वालीफिकेशन दौर में पांचवें स्थान पर रहने वाले धीरज और अंकिता ने पाब्लो और ईलिया की जोड़ी को 38-37, 38-38, 36-37, 37-36 से हराया।

स्पेन की 13वीं वरीय जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को कड़ी टक्कर दी। पाब्लो और ईलिया ने प्री क्वार्टर फाइनल में चीन की चौथी वरीय जोड़ी को हराकर उलटफेर किया था। धीरज और अंकिता ने पहला सेट 38-37 से जीता। धीरज ने अपने दोनों निशानों पर 10 अंक जुटाए जबकि अंकिता ने नौ-नौ अंक हासिल किए। दूसरा सेट 38-38 से बराबर रहा।

धीरज और अंकिता ने हालांकि तीसरा सेट 36-37 से गंवा दिया जिससे स्कोर 3-3 हो गया। पाब्लो और ईलिया ने 10-10 अंक के साथ शुरुआत की जिसके जवाब में धीरज और अंकिता दोनों ने नौ अंक जुटाए। पाब्लो ने दूसरे प्रयास में आठ जबकि ईलिया ने नौ अंक जुटाए। अंकिता हालांकि इसके बाद आठ अंक ही जुटा सकीं जिससे धीरज के 10 अंक पर निशाना साधने के बावजूद भारत ने सेट गंवा दिया।

चौथे और निर्णायक सेट में अंकिता ने नौ और धीरज ने 10 अंक से शुरुआत की। पाब्लो और ईलिया क्रमश: नौ और आठ अंक से 17 अंक ही जुटा सके। दूसरे प्रयास में अंकिता ने आठ अंक बनाए लेकिन धीरज ने 10 अंक जुटाए। पाब्लो और ईलिया दोनों को टाईब्रेक के लिए 10 अंक जुटाने थे लेकिन पाब्लो का निशाना नौ अंक पर लगा।

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की डायनंदा चोइरुनिसा और आरिफ पंगेस्तु की जोड़ी को 5-1 से शिकस्त दी। भारतीय जोड़ी ने पहले सेट को 37-36 से जीतने के बाद दूसरा सेट 38-38 से बराबर किया। तीसरे सेट में अंकिता के दोनों निशाने 10 अंक पर लगे जिससे भारत ने 12वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ 38-37 से जीत के साथ मैच अपने नाम कर लिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट