वल्लुरी अजय बाबू (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

CWG 2026: भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने जीता सिल्वर, रोमांचक मुकाबले में 1 किलो से फिसला गोल्ड

Ajaya Babu Silver: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने 79 किलोग्राम वर्ग में कुल 330 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। मुकाबले में 1 किग्रा से स्वर्ण पदक से चूके

सृष्टि मौर्य

Valluri Ajaya Babu Wons Silver In CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम कर लिया है। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के रहने वाले 21 वर्षीय अजय बाबू ने पूरे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिर में सिर्फ एक किलोग्राम से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए।

अजय बाबू का शानदार प्रर्दशन

अजय बाबू ने 149 किलोग्राम स्नैच और 181 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क सहित कुल 330 किलोग्राम वजन उठाया। इसके साथ ही उन्होंने रजत पदक हासिल किया और कॉमनवेल्थ गेम्स के मौजूदा अयोजनें में वेटलिफ्टिंग में भारत को छठा पदक दिलाया है।

मलेशिया के एरी हिदायत मोहम्मद ने कुल 331 किलोग्राम (147 किग्रा स्नैच + 184 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंग्लैंड के क्रिस मरे ने कुल 325 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

क्लीन एंड जर्क में चला रिकॉर्ड तोड़ मुकाबला

क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले मलेशिया के हिदायत ने 181 किलोग्राम वजन उठाकर गेम्स रिकॉर्ड बनाया। इसके कुछ ही क्षण बाद अजय बाबू ने अपने अंतिम प्रयास में 181 किलोग्राम उठाकर रिकॉर्ड की बराबरी की और कुल 330 किलोग्राम के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड दर्ज किया। हालांकि हिदायत ने अपने अंतिम प्रयास में 184 किलोग्राम वजन उठाकर एक बार फिर गेम्स रिकॉर्ड तोड़ा और कुल 331 किलोग्राम के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

स्नैच में रहे सबसे आगे

स्नैच स्पर्धा में अजय बाबू ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले प्रयास में 145 किलोग्राम आसानी से उठा लिया। दूसरे प्रयास में 149 किलोग्राम उठाने में असफल रहे, लेकिन तीसरे और अंतिम प्रयास में शानदार वापसी करते हुए 149 किलोग्राम वजन उठाया और नया गेम्स रिकॉर्ड बना दिया।

स्नैच के बाद वह 149 किलोग्राम के साथ पहले स्थान पर रहे। इंग्लैंड के क्रिस मरे 148 किलोग्राम और मलेशिया के एरी हिदायत 147 किलोग्राम के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर थे।

तेजी से उभर रहे हैं अजय बाबू

वल्लुरी अजय बाबू को भारत के उभरते हुए वेटलिफ्टरों में गिना जाता है। उन्होंने 2025 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप (अहमदाबाद) में पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग में 335 किलोग्राम (152 किग्रा स्नैच + 183 किग्रा क्लीन एंड जर्क) का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इस दौरान उन्होंने चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी तोड़ा और इसी प्रदर्शन के दम पर ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए सीधे क्वालिफाई किया।

इसके अलावा 2024 में फिजी देश की राजधानी सुवा में आयोजित हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उन्होंने पुरुषों के 81 किलोग्राम वर्ग में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में दोहरे स्वर्ण पदक जीते थे। वहीं, 2025 विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (फोर्डे, नॉर्वे) में 39 खिलाड़ियों के बीच उन्होंने कुल मिलाकर 16वां स्थान हासिल किया था।

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना