झंडू कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

CWG 2026: झंडू कुमार के पहले मेडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, बोले- पूरे देश को किया प्रेरित

PM Modi On Jhandu's Victory: पीएम नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। पीएम ने एक्स अकाउंट पर झंडू और पूरे देश को प्रेरित किया है।

सृष्टि मौर्य

PM Modi Praises Jhandu Kumar Para Powerlifting Victory: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई दी है। झंडू ने पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का पदक खाता खोला है।

पीएम ने 'एक्स' पर डाला पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'झंडू कुमार का शानदार प्रदर्शन। उन्होंने पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पदकों का खाता खोला है। उनकी यह उपलब्धि उनकी जबरदस्त ताकत, अटूट संकल्प और वर्षों की अनुशासित मेहनत का प्रमाण है। हर चुनौती का सामना करते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है और अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।'

मनसुख मांडविया ने भी दी बधाई

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी झंडू को बधाई देते हुए लिखा, 'भारत के लिए कांस्य। झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में 190 किलोग्राम का शानदार लिफ्ट लगाकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाया। पूरे देश को उन पर गर्व है।'

संघर्षों से भरा रहा झंडू का सफर

झंडू कुमार का ये सफर आसान नहीं रहा। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपना जीवन चलाने के लिए ई-रिक्शा चलाकर और सब्जियां बेचकर परिवार का गुजारा करना पड़ा। तमाम कठिनाइयों और मुश्किलों के बावजूद उन्होंने अपने सपने का साथ नहीं छोड़ा।

झंडू कुमार ने कहा, 'मैंने ई-रिक्शा चलाया, सब्जियां बेचीं और काफी संघर्ष किया, लेकिन अपने सपने को कभी नहीं छोड़ा। मुझे हमेशा भरोसा था कि एक दिन मैं देश के लिए पदक जरूर जीतूंगा।'

उन्होंने कहा कि यह पदक सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने कठिन समय में उन पर भरोसा बनाए रखा। झंडू के अनुसार, यह सफलता उन्हें भविष्य में भारत के लिए और बड़े मंचों पर पदक जीतने की प्रेरणा देगी।

प्रतियोगिता के नतीजे

पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने रजत पदक अपने नाम किया। भारत के झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश के अभियान की शानदार शुरुआत कराई।

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

PM Modi Gujarat Visit Live: वडोदरा के बाद नवसारी पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को उमड़ा हुजूम

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा