खेल

टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन की समीक्षा करेगा सीएसए

काजल चोपड़े

जोहानिसबर्ग: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket South Africa) टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) से टीम के जल्दी बाहर होने की समीक्षा के लिये पेनल का गठन करेगा और भारत में अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप (ODI World Cup)  से पहले जरूरी सुधार के उपाय भी करेगा। दबाव के आगे घुटने टेकने वाले ‘चोकर्स' के ठप्पे के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में नीदरलैंड से हार गया।

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट (Cricket South Africa) निदेशक एनोच एनवे ने कहा ,‘‘ हमें प्रदर्शन की समीक्षा करनी ही होगी। हम एक समिति का गठन करेंगे।'' उन्होंने कहा ,‘‘ फोकस रिसेट बटन दबाने पर होगा। हम इसे भुलाकर आगे के बारे में सोचेंगे और इसके लिये स्पष्ट रणनीति बनाई जायेगी। हम आगामी विश्व कप की बेहतर तैयारी करेंगे।''

हमेशा टूर्नामेंट से पहले खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम कभी वनडे या टी20 विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंची है। एनवे ने कहा ,‘‘टीम जीते या हारे, हम टीम के साथ हैं लेकिन यह सवाल करते रहेंगे कि आगे क्या बेहतर किया जा सकता है। '' (एजेंसी)

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब