युजवेंद्र चहल और RJ महविश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

युजवेंद्र और RJ महवश का रिश्ता कनफर्म! IPL के बीच चेहरा छुपाकर चहल संग दिखी मिस्ट्री गर्ल

इन दोनों को पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के मुकाबले के देखा गया। खबर है कि युजवेंद्र चहल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ होटल में देखें गए। फैंस का मानना है कि ये कोई और नहीं बल्कि RJ महवश हैं।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के बीच कुछ खिलाड़ी हर रोज चर्चाओं के बाजार में डूबकी लगा रहे हैं। इस लिस्ट में भारत के स्पिन गेंदबाज व आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे युजवेंद्र चहल का भी नाम शामिल हैं। इस साल की शुरुआत में उनका एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के साथ तलाक हो गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल की खूब बात होने लगी। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत पाकिस्तान मैच में एक लड़की के साथ दिखे थे। इस लड़की का नाम RJ महवश था।

इस मैच के बाद सोशल मीडिया में युजवेंद्र चहल का नाम महवश के साथ जोड़ा जाने लगा। फैंस हर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मस पर एक दूसरे की भारत-पाकिस्तान के मैच वाली वीडियो और फोटोज शेयर करने लगे। हर गुजरते दिन के साथ क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और RJ महवश की चर्चा तेज होने लगी। हालांकि अफवाह वाले रिलेशनशिप के लिए दोनों ने इनकार किया। अब एक बार फिर से चहल और मिस्ट्री गर्ल के रिश्ते की खबर को हवा लग रही है।

RJ महवश संग दिखें युजवेंद्र चहल?

महवश और चहल ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधी हुई है। लेकिन एक बार फिर से युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के डेटिंग की चर्चा तूल पकड़ रही है। एक बार फिर से इन दोनों को साथ में देखा गया है। इसके बाद फैंस को लग रहा है कि महवश-चहल का रिश्ता दोस्ती से कहीं ज्यादा है। इसके पीछे की वजह युजवेंद्र चहल का एक लेटेस्ट वीडियो है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

चहल संग नजह आई मिस्ट्री गर्ल

आईपीएल 2025 के बीच एक वीडियो में मिस्ट्री गर्ल युजवेंद्र चहल के साथ नजर आ रही है। इस दौरान मिस्ट्री गर्ल ने ग्रे कलर का ट्रैकसूट पहना हुआ है। इसके अलावा उसने अपना चेहरा भी ढका हुआ है। वीडियो में देखा जा रहा है कि वो अपना चेहरा छुपाने की कोशिर कर रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस दावा कर रहे हैं कि ये कोई और नहीं बल्कि आरजे महवश हैं।

रविवार 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ मुकाबले के बाद चहल और मिस्ट्री गर्ल को टीम मेंबर्स के सात होटल की लॉबी में इंतजार करते हुए देखा गया। इसके बाद दोनों लिफ्ट में चले गए। इस वीडियों के सामने आने के बाद आरजे महवश और युजवेंद्र चहल के रिलेशनशिप की खबरें फिर से होने लगी हैं। लेकिन सच क्या है ये तो इन दोनों को ही पता होगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान