यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

यशस्वी जायसवाल की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर, दलीप ट्रॉफी में ऐसा करते ही रचेंगे इतिहास

Yashasvi Jaiswal in Duleep Trophy: बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल एक दोहरा शतकीय पारी खेलते ही इतिहास रच देंगे। वो ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

उज्जवल सिन्हा

Yashasvi Jaiswal aim to create History in Duleep Trophy: बीसीसीआई का घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी कल 28 अगस्त से शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट में मुंबई के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी। दलीप ट्रॉफी में जायसवाल वेस्ट जोन के लिए खेलते दिखेंगे। इस टीम का नेतृत्व शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल इस टूर्नामेंट में 4 से 7 सितंबर तक बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड बी में होने वाले सेमीफाइनल मैच में खेलते दिखेंगे। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के पास एक इतिहास रचने का मौका है। अगर वो दलीप ट्रॉफी के इस सीजन में दोहरा शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वह इस टूर्नामेंट में तीन दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

भारत बी और वेस्ट जोन के लिए अब तक खेले गए चार दलीप ट्रॉफी मैचों की सात पारियों में जायसवाल 536 रन बना चुके हैं। अब उनकी नजरें इस बड़े रिकॉर्ड पर है। इस टूर्नामेंट में कुल 6 बल्लेबाजों ने दो बार दोहरे शतक लगाए हैं। जिसमें अरुण लाल, लालचंद राजपूत, दिनेश मोंगिया, युवराज सिंह, मनीष पांडे और जायसवाल शामिल हैं।

अरुण लाल ने सबसे पहले किया था ये कारनामा

अरुण लाल यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने 1986 के टूर्नामेंट में ईस्ट जोन के लिए 214 और 287 रन बनाए थे। लालचंद राजपूत 1987 के संस्करण में सेंट्रल जोन के खिलाफ वेस्ट जोन के लिए 275 रन बनाकर इस खास लिस्ट में शामिल हो गए। इस पारी से पहले लालचंद राजपूत ने 1985 में नॉर्थ जोन के खिलाफ 221 रनों की पारी खेली थी।

दलीप ट्रॉफी में दो दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी

क्रमांक खिलाड़ी का नाम टीम स्कोर विपक्षी टीम स्थल वर्ष
1. अरुण लाल ईस्ट जोन 214 सेंट्रल जोन पुणे 1986
ईस्ट जोन 287 वेस्ट जोन पुणे 1986
2. लालचंद राजपूत वेस्ट जोन 221 नॉर्थ जोन तिरुवनंतपुरम 1985
वेस्ट जोन 275 सेंट्रल जोन नागपुर 1987
3. दिनेश मोनगिया नॉर्थ जोन 201 साउथ जोन विजयवाड़ा 2001
नॉर्थ जोन 208 सेंट्रल जोन दिल्ली 2001
4. युवराज सिंह नॉर्थ जोन 209 साउथ जोन फरीदाबाद 2002
नॉर्थ जोन 208 सेंट्रल जोन हैदराबाद 2012
5. मनीष पांडे साउथ जोन 218 सेंट्रल जोन हैदराबाद 2011
साउथ जोन 213 वेस्ट जोन चेन्नई 2013
6. यशस्वी जायसवाल वेस्ट जोन 228 नॉर्थ-ईस्ट जोन चेन्नई 2022
वेस्ट जोन 265 साउथ जोन कोयंबटूर 2022

दिनेश मोंगिया ने 2001 के दलीप ट्रॉफी में उत्तरी क्षेत्र के लिए दो दोहरे शतक (201 और 208) बनाए थे और युवराज सिंह ने 2002 और 2012 में उत्तरी क्षेत्र के लिए क्रमशः 209 और 208 रन बनाए थे। कर्नाटक के बल्लेबाज मनीष पांडे ने 2011 में साउथ जोन के लिए खेलते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ 218 और 2013 में वेस्ट जोन के खिलाफ 213 रन बनाकर इस लिस्ट में शामिल हो गए थे। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भी मनीष पांडे को टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला।

जायसवाल ने 2022 में खेली थी दो दोहरा शतकीय पारी

वहीं भारतीय टेस्ट टीम के युवा बल्लेबाज नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ 2022 में 228 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद वो कोयंबटूर में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 323 गेंदों पर 265 रनों की पारी खेली। जायसवाल का दो दोहरा शतक साल 2022 में आया था। अभी आईसीसी टेस्ट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के लिए सर्वक्षेष्ठ रैंकिंग पर हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज जायसवाल ने हाल ही में भारत के खिलाफ संपन्न टेस्ट सीरीज में 412 रन बनाए। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक (101) और पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में शतक (118) बनाए।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल