यश दयाल का परिवार (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

यश दयाल के कई अफेयर्स का परिवार को था पता? पीड़िता के बयान से मचा घमासान

यश दयाल पर लगाए गए आरोप को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि यश दयाल के परिवार को उनके कई अफेयर्स के बारे में पता था।

उज्जवल सिन्हा

लखनऊ: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के गेंदबाज यश दयाल कुछ दिन पहले एक महिला ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब उस मामले में कुछ और जानकारी सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश में क्रिकेटर पर ‘मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न’ का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने खुलासा किया है कि दयाल ने अपने साढ़े चार साल के रिश्ते के दौरान ‘कई’ महिलाओं के साथ उसे धोखा दिया, जबकि उसका परिवार उससे वादा करता रहा कि एक दिन वे शादी कर लेंगे।

भास्कर इंग्लिश के अनुसार, एक एड-टेक कंपनी में पूर्व काउंसलर महिला ने कहा कि उनकी पहली मुलाकात 2020 के आखिर में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बाद में वह प्रयागराज में यश से मिली और कई बार उनके घर भी गई। वह उनके परिवार से भी घुल-मिल गई थी और 2022 में आईपीएल फाइनल में भी उनके परिवार के साथ मौजूद थी, जहां यश की पुरानी टीम गुजरात टाइटंस ने ट्रॉफी जीती थी।

गाजियाबाद पुलिस ने यश दयाल को भेजा नोटिस

महिला का कहना है कि एक दूसरी लड़की ने उससे संपर्क कर बताया कि वह भी यश को डेट कर रही है और उसने कुछ सबूत भी दिए। इसके बाद तीन और लड़कियों ने उससे संपर्क किया और बताया कि उनके साथ भी यश ने ऐसा ही व्यवहार किया है। महिला ने कहा कि उसे पता चला कि 7 जून को यश लखनऊ के एक होटल में रुका था और वहां से उसने आपत्तिजनक सामान मंगवाया। वह सब कुछ सहती रही और सबूत इकट्ठा करती रही। अब उसने गाजियाबाद पुलिस को तस्वीरें, स्क्रीनशॉट और बयान सौंप दिए हैं। पुलिस ने यश दयाल को नोटिस भेजा है।

इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है

महिला का दावा है कि 2022 में वह यश के साथ पारिवारिक ट्रिप पर भी गई थी और इस साल फरवरी में एक RCB खिलाड़ी की शादी में भी उसके साथ मौजूद थी। यश दयाल के परिवार ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। यश ने अब तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।महिला ने कहा कि इस मामले को दबाने के लिए यश के परिवार की तरफ से पैसे और ताकत का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन उसे कानून पर भरोसा है और अब वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री