-विनय कुमार
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आग़ाज़ (AUS vs SA Test Series, 2022-23) 17 दिसंबर से हो रहा है। ICC World Test Championship 2021-23 के मद्देनजर यह सीरीज दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण होगी। क्योंकि, दोनों ही देश WTC Season-2 के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।
औरतलब है कि यदि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीत हासिल करती है, तो ICC World Test Championship 2021-23 के फाइनल की रेस से दक्षिण अफ्रीका करीब-करीब बाहर ही हो जाएगी।
इन दो देशों की इस टेस्ट सीरीज पर भारत की निगाहें भी रहेंगी। यदि दक्षिण अफ्रीका इस सीरीज में जीत दर्ज़ करती है, तो टीम इंडिया का ICC World Test Championship, 2021-23 के फाइनल का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में खेली गई वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में (WI vs AUS Test Series, 2022) में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
1. पहला मैच : 17-21 दिसंबर, Brisban, Gaba
2. दूसरा मैच : दिसंबर 26-30, Melbourne
3. तीसरा मैच : 4-8 जनवरी, 2023 Sydney