भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WTC 2025-27: इन टीमों ने जीत के साथ किया आगाज, अंक तालिका में ऐसा है भारत का हाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की शुरुआत हो चुकी है। इस चक्र में भारतीय टीम की आगाज हार के साथ हुई है। वहीं इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ अपना खाता खोला है।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र का शुरुआत हो चुका है। सभी टीमें एक दूसरे से टेस्ट मुकाबला खेल रही है। भारतीय टीम इंग्लैंड से, ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज से, श्रीलंका की बांग्लादेश से और साउथ अफ्रीका की टीम जिम्बाब्वे से टेस्ट सीरीज खेल रही है। इन सभी टीमों ने लगभग एक-एक मैच खेल लिया है। जिसमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को पहले ही मुकाबले में जीत मिली है।

इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 159 रनों से हराया। इसके बाद श्रीलंका ने बांग्लादेश को पारी और 78 रनों से हराया। वहीं साउथ अफ्रीका अपना पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ खेल रही है।

श्रीलंका ने शनिवार (28 जून) को बांग्लादेश को पारी और 78 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट जीत लिया। दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश पर जीत से श्रीलंका ने 1-0 के स्कोर के साथ सीरीज जीत ली, लेकिन वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। श्रीलंकाई टीम के 16 अंक और 66.67 PCT% हैं।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने जीता पहला मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में वेस्टइंडीज़ को पहले टेस्ट में सिर्फ तीन दिन में 159 रन से हराकर WTC 2025-27 अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उनके अब 12 अंक और 100 प्रतिशत PCT% हैं। इंग्लैंड ने 24 जून को भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ के पहले टेस्ट में 5 विकेट से जीत दर्ज की, जिससे उसके भी 12 अंक और 100 PCT% हो गए हैं, लेकिन नेट रन रेट या दूसरे मापदंडों के आधार पर वह दूसरे स्थान पर है।

भारत को पहले मुकाबले में मिली हार

बांग्लादेश ने अब तक दो टेस्ट खेले हैं। जिसमें एक में हार और एक ड्रॉ किया है। इससे उसे 4 अंक और 16.67 PCT% मिले हैं, और वह चौथे स्थान पर है। टीम इंडिया (शुभमन गिल की कप्तानी में) और वेस्टइंडीज़ (रोस्टन चेज़ की कप्तानी में) दोनों ने अपने पहले मैच हारने के बाद अभी तक कोई अंक नहीं जुटाया है। इसलिए दोनों का PCT% 0 है और वे 5वें और 6ठें स्थान पर हैं।

WTC 2025-27 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक PCT%
1 ऑस्ट्रेलिया 1 1 0 0 12 100.00
2 इंग्लैंड 1 1 0 0 12 100.00
3 श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
4 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67
5 भारत 1 0 1 0 0 0.00
6 वेस्ट इंडीज़ 1 0 1 0 0 0.00
7 पाकिस्तान 0 0 0 0 0
8 दक्षिण अफ्रीका 0 0 0 0 0
9 न्यूजीलैंड 0 0 0 0 0

अब तक डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र में 9 में से 6 टीमों ने कम से कम एक टेस्ट मैच खेला है। 2025 में पिछला WTC जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका फिलहाल जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेल रही है, लेकिन ये मैच WTC का हिस्सा नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका अपना WTC 2025-27 का सफर इस साल के अंत में भारत में शुरू करेगी, जब वह शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी। वहीं 2021 WTC चैंपियन न्यूजीलैंड भी इस साल दिसंबर में WTC चक्र की शुरुआत करेगा, जब वह घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलेगा।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग