यूपी वॉरियर्स की महिला टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL 2026: यूपी वॉरियर्स का जबरदस्त कमबैक, लगातार 2 जीत से पॉइंट्स टेबल में मचाई खलबली

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में 11 मैच पूरे हो चुके हैं। प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी टॉप पर कायम है, जबकि यूपी वॉरियर्स ने लगातार दो जीत से अपनी स्थिति मजबूत की है।

संजय सिंह बिष्ट

WPL 2026 Points Table: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का नवी मुंबई चरण 17 जनवरी को समाप्त हो गया। इस चरण का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के बीच खेला गया। शुरुआती 11 मैचों की मेजबानी नवी मुंबई ने की, जहां कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अब WPL 2026 के बाकी मैच वडोदरा के स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिनकी शुरुआत 19 जनवरी से होने जा रही है। स्थान बदलने के साथ ही टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

11 मैचों के बाद बदली प्वाइंट्स टेबल की तस्वीर

पहले 11 लीग मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कुछ टीमों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी स्थिति मजबूत की, तो कुछ को लगातार हार का नुकसान उठाना पड़ा। खासतौर पर यूपी वॉरियर्स की वापसी चर्चा का विषय बनी हुई है, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की स्थिति पहले जैसी मजबूत नहीं रही।

आरसीबी का दबदबा कायम, यूपी वॉरियर्स की शानदार वापसी

स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम अब तक टूर्नामेंट की सबसे प्रभावशाली टीम बनकर उभरी है। आरसीबी ने अपने खेले गए चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। टीम का नेट रनरेट भी 1.600 का शानदार है। वहीं यूपी वॉरियर्स ने शुरुआती तीन मैच हारने के बाद जोरदार वापसी की है। लगातार दो मुकाबले जीतकर टीम ने 5 मैचों में 4 अंक हासिल किए हैं और अब वह चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। नेट रनरेट में भी सुधार हुआ है, जो अब -0.483 हो गया है।

मुंबई दूसरे नंबर पर, लेकिन बढ़ी चिंता

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में खेल रही डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को अपने पिछले दो मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। इसके बावजूद टीम 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 4 अंकों के दम पर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। मुंबई का नेट रनरेट 0.151 है, लेकिन लगातार हार से टीम की लय पर सवाल जरूर खड़े हुए हैं।

गुजरात स्थिर, दिल्ली सबसे निचले पायदान पर

प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर गुजरात जाएंट्स की टीम है, जिसने चार मैचों में दो जीत और दो हार दर्ज की हैं। टीम का नेट रनरेट -0.319 का है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा नुकसान हुआ है। चार मैचों में तीन हार के बाद दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर पहुंच गई है और उनका नेट रनरेट -0.856 दर्ज किया गया है। वडोदरा चरण में दिल्ली के लिए हर मुकाबला अब बेहद अहम होगा।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब