हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL 2026 का रंगारंग आगाज आज, कई स्टार्स करेंगे परफॉर्म; मुंबई इंडियंस का सामना आरसीबी से

WPL 2026, MI vs RCB 1st Match: महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत आज 9 जनवरी से हो रही है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला नवी मुंबई में खेला जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

Women's Premier League 2026, MI vs RCB: महिला प्रीमियर लीग 2026 का धमाकेदार आगाज आज से हो रहा है। पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। मैच से ठीक पहले ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 6 बजकर 45 मिनट पर होगी। इस ग्रैंड इवेंट में यो यो हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू परफॉर्म करने वाले हैं। हनी सिंह भारत में पहली बार किसी स्पोर्ट्स इवेंट में परफॉर्म करेंगे।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी के बीच मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा और मुकाबले की शुरुआत 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें नीलामी के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुई हैं और सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाले सीजन के पहले मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है।

MI vs RCB का हेड टू हेड रिकॉर्ड

महिला प्रीमियर लीग का ये चौथा सीजन है। अब तक एमआई और आरसीबी के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। एमआई ने 4 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में आरसीबी ने जीत हासिल की है। पिछले 3 सीजन में दो बार एमआई और एक बार आरसीबी विजेता रही है। दिल्ली कैपिटल्स तीनों बार फाइनल खेली है और उपविजेता रही है।

कहां देख सकते हैं ये मुकाबला

मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं, मोबाइल पर भी आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप डब्ल्यूपीएल के मुकाबले टीवी और मोबाइल पर दोनों जगह आसानी से देख सकते हैं।

दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (डब्ल्यू), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ।

मुंबई इंडियंस टीम: हेली मैथ्यूज, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी।

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द