एलिसा हीली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL 2026 ऑक्शन में बड़ा खेला! वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाली ये स्टार खिलाड़ी क्यों रह गई अनसोल्ड?

WPL 2026: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में करोड़ों की बोली लगी, लेकिन वनडे विश्व कप 2025 में धमाल मचाने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रहीं।

संजय सिंह बिष्ट

WPL 2026 Auction: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की नीलामी में कई खिलाड़ियों पर भारी बोली लगी है, जबकि कुछ नाम चौंकाने वाले तरीके से अनसोल्ड भी रहे। इस ऑक्शन का सबसे बड़ा आकर्षण रही भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदकर टीम के साथ बरकरार रखा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली जैसे दिग्गज खिलाड़ी का बिकना सभी के लिए हैरानी का विषय बन गया।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली अनसोल्ड

मार्की खिलाड़ियों की सूची में शामिल ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली को किसी भी टीम ने शुरुआती राउंड में नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये तय था, लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने बोली लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि नियमों के मुताबिक, अगर बाद के राउंड में किसी टीम को उनकी जरूरत महसूस होती है तो वह इन्हीं 50 लाख रुपये में किसी टीम का हिस्सा बन सकती हैं।

वर्ल्ड कप 2025 में दमदार बल्लेबाजी के बावजूद रही अनसोल्ड

एलिसा हीली का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने महिला वनडे विश्व कप 2025 में 5 मैचों में 299 रन बनाए थे। इस दौरान वह 2 शतक, 47 चौके और 6 छक्के जड़ चुकी थीं। इसके बावजूद ऑक्शन में उनकी अनदेखी होना विशेषज्ञों और फैन्स के लिए चौंकाने वाला रहा।

WPL में भी शानदार रिकॉर्ड

हीली ने महिला प्रीमियर लीग के अब तक 17 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 26.75 की औसत से 428 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 अर्धशतक भी दर्ज हैं। उनके अनुभव और स्ट्राइक रेट को देखते हुए उम्मीद थी कि वे किसी भी टीम की पहली पसंद होंगी, लेकिन नीलामी का नतीजा इसके बिल्कुल उलट रहा।

हीली के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

35 वर्षीय एलिसा हीली महिला क्रिकेट की दिग्गज विकेटकीपर-बैटर हैं, जिन्होंने टेस्ट में 489 रन, वनडे में 3563 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3054 रन बनाए हैं, साथ ही कुल 1 शतक और 35 से ज्यादा अर्धशतक उनके नाम हैं।

दीप्ति शर्मा बनीं दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी

जहां एक ओर हीली अनसोल्ड रहीं, वहीं भारतीय स्टार दीप्ति शर्मा ऑक्शन की सबसे चर्चित खिलाड़ियों में रहीं। यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में टीम में बनाए रखा। वह इस नीलामी की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन