स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL 2025 Points Table: जीत की राह पर लौटना चाहेगी RCB, यूपी वारियर्स देगी कड़ी टक्कर; देखें अंक तालिका का हाल

महिला प्रीमियर लीग 2025 का शानदार आगाज हो चुका है। अभी तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। आज डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला यूपी वारियर्स से होगा।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग 2025 का शानदार आगाज हो चुका है। अभी तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। आज डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला यूपी वारियर्स से होगा। डब्ल्यूपीएल का 9वां मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

अंक तालिका की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर मौजूद है। दिल्ली की टीम तीसरे एवं यूपी वारियर्स की टीम चौथे स्थान पर है। जबकि गुजरात जायंट्स अभी तक जीत का खाता भी नहीं खोल सकी है। वो अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

RCB को पिछले मुकाबले में मिली है हार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने एक गेंद शेष रहते मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया। अब आरसीबी फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

यूपी ने पिछले मुकाबले में चखा जीत का स्वाद

यूपी ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 33 रनों से हराकर इस सीजन की पहली जीत हासिल कर ली है। यूपी वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 144 रनों पर आउट हो गई। यूपी इस जीत की लय आरसीबी के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी।

WPL 2025 का अंक तालिका

टीम मैच जीते हारे NRR अंक
1. RCB 2 2 0 +0.610 4
2. MI 2 1 1 +0.835 4
3. DC 2 1 1 -0.826 2
4. UPW 2 1 1 +0.233 2
5. GG 2 0 2 -0.525 2

WPL 2025 के टॉप रन स्कोरर्स:

स्थान खिलाड़ी टीम औसत रन
1 नताली सिवर-ब्रंट मुबई इंडियंस 89.50 179
2 एलिस पैरी रॉयल चैलेंजर्स 72.50 145
3 ऐशले गार्डनर गुजरात जायंट्स 70.50 141
4 स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स 38.66 116
5 मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स 26.50 106

WPL 2025 के टॉप विकेट लेने वालों खिलाड़ियों की सूची:

खिलाड़ी टीम M इकॉन (Econ) विकेट (W)
1. जॉर्जिया वेरेहम रॉयल चैलेंजर्स 4 8.72 7
2. ग्रेस हैरिस वॉरियर्ज 3 4.90 6
3. हेली मैथ्यूज इंडियन्स 4 7.08 6
4. अन्नाबेल सुथरलैंड कैपिटल्स 3 8.20 5
5. जेस जोनासन कैपिटल्स 4 7.41 5
6. प्रिया मिश्रा जायंट्स 3 8.54 5
7. रेणुका सिंह रॉयल चैलेंजर्स 3 6.91 5

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला