मुंबई इंडियंस 
क्रिकेट

WPL 2025 Points Table: मुंबई इंडियंस ने यूपी को दी पटखनी, अंक तालिका में हुआ बड़ा उलटफेर; RCB को हुआ नुकसान

महिला प्रीमियर लीग का शानदार आगाज हो चुका है। इस लीग का पहला राउंड खत्म हो चुका है। अब दूसरा राउंड भी खत्म होने के कगार पर है। डब्ल्यूपीएल 2025 में अब तक 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग का शानदार आगाज हो चुका है। इस लीग का पहला राउंड खत्म हो चुका है। अब दूसरा राउंड भी खत्म होने के कगार पर है। डब्ल्यूपीएल 2025 में अब तक 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच खेले गए 11वें मुकाबले में मुंबई की टीम ने यूपी को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई।

मुंबई ने यूपी को हराते ही इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली है। मुंबई को अब तक 4 मुकाबले में केवल में एक में हार का सामना करना पड़ा है। बाकी तीन में जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि शुरू में यह फैसला सही साबित होता हुआ नहीं दिख रहा है।

नैट सिवर ब्रंट की शानदार पारी

यूपी की टीम ने 6 ओवर में 62 रन बना ली थी। लेकिन उसके बाद मुंबई की टीम ने वापसी करते हुए यूपी को 142 रनों पर ही रोक दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 2 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। मुंबई के लिए नैट सिवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली। ब्रंट ने नाबाद 75 रन बनाए और साथ में तीन विकेट भी चटकाए।

WPL 2025 का पॉइटंस टेबल

स्थान

टीम

मैच (M)

जीत (W)

हार (L)

टाई (T)

नो रिजल्ट (N/R)

अंक (PT)

नेट रन रेट (NRR)

1

मुंबई इंडियंस महिला

4

3

1

0

0

6

0.780

2

दिल्ली कैपिटल्स महिला

5

3

2

0

0

6

-0.223

3

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला

4

2

2

0

0

4

0.619

4

यूपी वारियर्ज महिला

5

2

3

0

0

4

-0.124

5

गुजरात जाइंट्स महिला

4

1

3

0

0

2

-0.974

अंक तालिका में मुंबई इंडियंस पहुंची टॉप पर

अंक तालिका की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने यूपी को हराते ही टॉप पर पहुंच गई है। वहीं 6 अंकों के साथ दिल्ली की टीम दूसरे पायदान पर है। मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों के 6 पॉइंट है लेकिन मुंबई का रन रेट बेहतर रहने के कारण मुंबई की टीम पहले नंबर पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर खिसक गई है। चौथे नंबर पर यूपी की टीम है। वहीं पांचवें स्थान पर गुजरात जायंट्स मौजूद है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला