सूर्यकुमार यादव, हरमनप्रीत कौर और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

‘हम जानते हैं आप ही चैंपियन बनेंगे’, T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के समर्थन में उतरी महिला टीम

T20 World Cup 2026 से पहले भारतीय पुरुष टीम को महिला क्रिकेटरों का समर्थन मिला। हरमनप्रीत, स्मृति, दीप्ति और ऋचा ने टीम इंडिया को खिताब बचाने की शुभकामनाएं दीं।

उज्जवल सिन्हा

Indian Women's Team Supported to Men's Team: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जैसे ही टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों में जुटी है, वैसे ही महिला क्रिकेट टीम की ओर से उन्हें लगातार समर्थन और शुभकामनाएं मिल रही हैं। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने 2025 में आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। महिला टीम अब मेगा इवेंट के लिए पुरुष टीम को दिल से शुभकामनाएं भेज रही हैं। उन्होंने आने वाले टूर्नामेंट में खिताब बचाने के लिए टीम इंडिया को सफलता की कामना की है।

भारतीय पुरुष टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में इस टूर्नामेंट में उतर रही है। टीम ने 2024 का टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था। ऐसे में महिला खिलाड़ियों का यह हौसला बढ़ाने वाला संदेश भारतीय क्रिकेट में एकता और आपसी सहयोग को दिखाता है।

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे पहले अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए कहा, "टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं। पूरे दिल से खेलो, मजे करो और हम सब जानते हैं कि आप यह जीतने वाले हो। शुभकामनाएं।"

सभी को एक और ट्रॉफी का इंतजार है

टीम की उपकप्तान और स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने भी पुरुष टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया शानदार लग रही है और सभी को एक और ट्रॉफी का इंतजार है। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम को शुभकामनाएं, टीम बहुत अच्छी लग रही है, हम सभी एक और कप का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कोई दबाव नहीं है और उम्मीद है कि हम कुछ अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।"

दीप्ति शर्मा ने भी दी भारतीय टीम को शुभकामनाएं

एकदिवसीय विश्व कप में अहम भूमिका निभाने वाली और सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं दीप्ति शर्मा ने भारत में होने वाले टूर्नामेंट को खास बताया। उन्होंने कहा कि यह विश्व कप भारत में खेला जाएगा, इसलिए यह और भी भावनात्मक और खास होगा। ऑलराउंडर ने कहा, "बहुत-बहुत शुभकामनाएं, यह भारत में होने वाला है और यह बहुत खास होगा। कप घर ले आओ।"

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी पुरुष टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "आप सभी को मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं, गुड लक दोस्तों।" भारतीय महिला टीम ने 2025 में पहली बार महिला एकदिवसीय विश्व कप जीतकर यह दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट की भावना हर प्रारूप और हर फॉर्मेट में एक जैसी है।

7 फरवरी को भारत करेगा अपने अभियान की शुरुआत

टी20 विश्व कप में जहां पुरुष टीम शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है, वहीं महिला टीम 15 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी कर रही है। इस दौरे में पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे, इसके बाद तीन एकदिवसीय मैच और एक टेस्ट मैच होगा।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना