डब्ल्यूपीएल 2026 (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL 2026: चैंपियन बनने के लिए भिड़ेंगी 5 टीमें, जानें स्क्वाड, शेड्यूल, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग

WPL 2026 Full Squads List: WPL 2026 का चैंपियन बनने के लिए 5 टीमें मुकाबला करेंगी, जिसके मैच 9 जनवरी से 5 फरवरी तक भारत में दो जगहों पर खेले जाएंगे। यहां देखें पूरा शेड्यूल और लाइव टेलीकास्ट का डिटेल।

उज्जवल सिन्हा

Women's Premier League 2026:  महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। पिछले साल भारत की ऐतिहासिक महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद, इस बार का डब्ल्यूपीएल का सीजन और भी खास माना जा रहा है। इस साल टी20 वर्ल्ड कप भी होना। उस लिहाज से भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा मौका होगा।

सभी पांच टीमों ने 27 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में हुए WPL 2026 मेगा ऑक्शन में कई नए खिलाड़ियों को शामिल कर अपनी टीमों को मजबूत और संतुलित बनाया है। अब हर टीम चैंपियन बनने के लिए पूरी ताकत और रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। WPL 2026 के मुकाबले 9 जनवरी से 5 फरवरी तक भारत के दो प्रमुख स्टेडियम नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे, जहां हर मैच रोमांचक और दर्शकों के लिए यादगार साबित होगा।

WPL 2026 में पांच टीमें लेगी भाग

डब्ल्यूपीएल में इस बार भी पांच टीमें हिस्सा ले रही है। मुंबई इंडियंस की टीम खिताब का बचाव करने उतरेगी। इस बार मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स की टीम हिस्सा ले रही है। मुंबई इंडियंस की टीम कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेगी। वहीं आरसीबी का कमान स्मृति मंधाना के हाथों में हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स को इस बार जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में नई कप्तान मिली है। वहीं यूपी वॉरियर्स की कप्तानी मेग लैनिंग करेगी। जबकि गुजरात जायंट्स की कप्तानी एश्ले गार्डनर को सौंपी गई है।

WPL 2026 के लिए लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की डिटेल्स

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के सभी मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे। वहीं, Jio Hotstar इस सीज़न के मैचों का आधिकारिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म होगा, जिससे फैंस कहीं से भी मैच का रोमांच लाइव देख सकेंगे।

डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए सभी 5 टीमों की पूरी स्क्वाड की सूची

मुंबई इंडियंस: नताली साइवर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हीली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी , अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, रहीला फिरदौस, सजीवन सजना, निकोल कैरी, सायका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ, पूनम खेमनार , रेड्डी, मिली इलिंगवर्थ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुस्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क , राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्यूषा कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, अलाना किंग, मारिज़ेन कैप, निकी प्रसाद, लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरानी, स्नेह राणा, लिज़ेल ली , दीया यादव,तान्या भाटिया, नंदिनी शर्मा, ममता मडीवाला, लूसी हैमिल्टन, मीनू मन्नी।

यूपी वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिएंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, क्लो टायरोन, शिरपा गिरी, सिमरन शेख, चार्ली नॉट, सुमन मीना, जी तृषा, प्रतिका रावल।

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन विदेशी,रेणुका सिंह, भारती फुलमाली, टिटास साधु, अनुष्का शर्मा, तनुजा कंवर कशवी गौतम, जॉर्जिया वेयरहम, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, हैप्पी कुमारी, शिवानी सिंह, आयुषी सोनी, राजेश्वरी गायकवाड़, डैनी व्याट।

WPL 2026 का पूरा शेड्यूल

दिनांक दिन टीम 1 टीम 2 स्थल समय (IST)
9 जनवरी शुक्रवार मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई 07:30 PM
10 जनवरी शनिवार यूपी वारियर्स गुजरात जायंट्स नवी मुंबई 03:30 PM
10 जनवरी शनिवार मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई 07:30 PM
11 जनवरी रविवार दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स नवी मुंबई 07:30 PM
12 जनवरी सोमवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी वारियर्स नवी मुंबई 07:30 PM
13 जनवरी मंगलवार मुंबई इंडियंस गुजरात जायंट्स नवी मुंबई 07:30 PM
14 जनवरी बुधवार यूपी वारियर्स दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई 07:30 PM
15 जनवरी गुरुवार मुंबई इंडियंस यूपी वारियर्स नवी मुंबई 07:30 PM
16 जनवरी शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जायंट्स नवी मुंबई 07:30 PM
17 जनवरी शनिवार यूपी वारियर्स मुंबई इंडियंस नवी मुंबई 03:30 PM
17 जनवरी शनिवार दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई 07:30 PM
19 जनवरी सोमवार गुजरात जायंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा 07:30 PM
20 जनवरी मंगलवार दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस वडोदरा 07:30 PM
22 जनवरी गुरुवार गुजरात जायंट्स यूपी वारियर्स वडोदरा 07:30 PM
24 जनवरी शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा 07:30 PM
26 जनवरी सोमवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस वडोदरा 07:30 PM
27 जनवरी मंगलवार गुजरात जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा 07:30 PM
29 जनवरी गुरुवार यूपी वारियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा 07:30 PM
30 जनवरी शुक्रवार गुजरात जायंट्स मुंबई इंडियंस वडोदरा 07:30 PM
1 फरवरी रविवार दिल्ली कैपिटल्स यूपी वारियर्स वडोदरा 07:30 PM
3 फरवरी मंगलवार एलिमिनेटर - वडोदरा 07:30 PM
5 फरवरी गुरुवार फाइनल - वडोदरा -

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्रा को मिली कमान

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?

Jitendra Mishra: कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO?