मोहसीन नकवी सौजन्य-IANS
क्रिकेट

Womens Asia Cup: मोहसीन नकवी विमेंस एशिया कप के फाइनल में होंगे शामिल, ट्रॉफी को लेकर छिड़ सकता है विवाद

Mohsin Naqvi: ACC प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी दुबई में विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल में शामिल होने की खबरें सामने आई हैं। इस मामले पर अब नया विवाद छिड़ने की संभावना जताई जा रही है।

प्रिया जैस

Women's Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप को लेकर अब विवाद छिड़ने की संभावनाएं नजर आ रही है। ACC विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में है। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिताब जीतने की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक बनकर उभरी है। ऐसे में ट्रॉफी देने की रस्म को लेकर एक बार फिर विवाद होने की संभावना बन रही है।

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई में होने वाले इस टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होंगे। पिछले साल पुरुषों के एशिया कप की तरह ही ACC प्रमुख और पाकिस्तान के संघीय गृह और नारकोटिक्स कंट्रोल मंत्री नकवी फाइनल के बाद जीतने वाली टीम को ट्रॉफी सौंपेंगे।

एशिया कप फाइनल में शामिल होंगे नकवी

पाकिस्तान के स्पोर्ट्स चैनल 'जियो सुपर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोहसीन नकवी 13 सितंबर को इस टूर्नामेंट के फाइनल में शामिल होने के लिए दुबई जाएंगे और समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। पिछले साल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पुरुषों के एशिया कप फाइनल के दौरान नकवी एक बड़े विवाद के केंद्र रहे थे।

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, लेकिन भारत ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था क्योंकि पाकिस्तान भारत में सीमा-पार आतंकवाद का समर्थन करता था।

भारतीय पुरुष टीम ने ठुकराई थी ट्रॉफी

भारतीय टीम ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जारूनी से ट्रॉफी लेने की इच्छा जताई थी, लेकिन कहा जाता है कि नकवी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। जब नकवी मंच पर आए, तो भारतीय टीम ने साफ कर दिया कि वे उनसे ट्रॉफी नहीं लेंगे। कुछ ही देर बाद, ट्रॉफी को चुपचाप वहां से हटा दिया गया, जिससे विजेता टीम को ट्रॉफी नहीं मिल पाई थी।

हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है, क्योंकि वे बिना कोई मैच हारे सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम ने तीनों ही मुकाबलों को जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को पछाड़ा

एशिया कप में भारत ने ग्रुप स्टेज में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पूरी टीम को सिर्फ 55 रनों पर समेटा और फिर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। अगर भारत खिताब जीतता है, तो इस बात की संभावना कम ही है कि हरमनप्रीत और उनकी टीम नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार करेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज