थाईलैंड ने हांगकांग 6 रन से दी मात  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

महिला एशिया कप 2026 का रोमांचक आगाज, थाईलैंड ने हांगकांग को आखिरी ओवरों में 6 रन से दी मात

Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का रोमांचक आगाज! थाईलैंड ने दुबई में खेले गए पहले मैच में हांगकांग को 6 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

सृष्टि मौर्य

Thailand Defeat Hong Kong By 6 Runs: महिला एशिया कप 2026 का आगाज शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। टूर्नामेंट के पहले मैच में थाईलैंड ने हांगकांग को 6 रन से हराकर जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 120 रन बनाए। जवाब में हांगकांग की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन ही बना सकी।

आखिरी 5 ओवर में बदला मैच

हांगकांग को आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए सिर्फ 37 रन चाहिए थे और उसके हाथ में 6 विकेट थे। यहां से हांगकांग की जीत की उम्मीद मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन थाईलैंड की गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। उन्होंने आखिरी ओवरों में रन रोकने के साथ लगातार दबाव बनाया और हांगकांग को 114 रन पर रोक दिया। इस तरह थाईलैंड ने मुकाबला 6 रन से अपने नाम कर लिया।

हांगकांग की खराब शुरुआत

हांगकांग की शुरुआत भी खराब रही। सिर्फ 1 रन के स्कोर पर मारिको हिल बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद केरी चान और यास्मिन दासवानी ने 28-28 रन बनाकर पारी को संभाला, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। थाईलैंड की ओर से ओनिचा कामचोम्फु ने 3 विकेट, फानिता माया ने 2 और थिपात्चा पुत्थावोंग व सुलीपोर्न लाओमी ने 1-1 विकेट लिया।

कप्तान चायवाई ने खेली शानदार पारी

इससे पहले हांगकांग ने टॉस जीतकर थाईलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। थाईलैंड के लिए कप्तान नारुएमोल चायवाई ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों की पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

विकेटकीपर बल्लेबाज नन्नापत कोंचारोएनकाई ने 27 रन और फानिता माया ने 19 रन बनाए। अफिसरा सुवांचोनराठी ने 11 रन का योगदान दिया। इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

मरीना लैम्प्लो की शानदार गेंदबाजी

हांगकांग की गेंदबाजी में मरीना लैम्प्लो सबसे सफल रहीं। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट झटके। मेयी वाई सियू ने 3 और केरी चान ने 2 विकेट लिए। थाईलैंड ने आखिर में अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर मुकाबला अपने नाम किया और महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की।

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज