गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल

Gautam Gambhir Press Conference: रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों का एकमात्र सपना वनडे विश्व कप 2027 खेलना और जीतना है।

संजय सिंह बिष्ट

Rohit Sharma and Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर अपना दबदबा कायम रखा। अब भारत का अगला दौरा ऑस्ट्रेलिया का होगा, जहां उसे तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली टीम का हिस्सा हैं। वहीं, नई दिल्ली टेस्ट के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य कोच गौतम गंभीर से जब इन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया, तो उनका जवाब चर्चा का विषय बन गया। गंभीर के बयान ने इस बात के संकेत दिए कि टीम मैनेजमेंट आने वाले समय में दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है।

गौतम गंभीर से ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 विश्व कप में खेलने की संभावना पर सवाल पूछा गया। गंभीर के जवाब ने कहीं न कहीं भारतीय टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों के वनडे करियर और अगला विश्व कप खेलने की संभावना पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

दोनों खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं- गौतम गंभीर

गंभीर ने कहा, "50 ओवरों का विश्व कप अभी ढाई साल दूर है। मुझे लगता है कि वर्तमान में रहना बहुत जरूरी है। दोनों बेहतरीन खिलाड़ी हैं, वे वापसी कर रहे हैं, और उनका अनुभव ऑस्ट्रेलिया में भी काम आएगा। उम्मीद है कि उन दोनों खिलाड़ियों का दौरा सफल रहेगा, और उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि एक टीम के रूप में, हमारी सीरीज सफल रहेगी।"

गौतम गंभीर के जवाब का अध्ययन करने पर दो तथ्य सामने आते हैं। एक यह कि विश्व कप ढ़ाई साल बाद है। दरअसल, इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगले विश्व कप तक रोहित और विराट 40 साल के करीब होंगे। ऐसे में उनकी फिटनेस बेहद अहम होगी। इसके अलावा, गंभीर ने दोनों के सफल दौरे का जिक्र किया है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि रोहित और विराट के बल्ले से रन आने चाहिए। उन्हें सिर्फ अनुभव और पुराने फॉर्म के आधार पर शायद ही मौका मिले।

रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों का एकमात्र सपना वनडे विश्व कप 2027 खेलना और जीतना है। देखना होगा कि दोनों का यह सपना पूरा हो पाता है या नहीं।

एजेंसी इनपुट के साथ

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन