विल जैक्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विल जैक्स ने रचा इतिहास, T20 World Cup के एक एडिशन में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Will Jacks: इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Will Jacks Create History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपने तीनों मुकाबले जीतकर इंग्लैंड की टीम शान से सेमीफाइनल में पहुंच गई है। विल जैक्स की शानदार पारी के बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर जीत हासिल किया। इस मुकाबले में इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विल जैक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर जीत दिला दी। वहीं गेंदबाजी के दौरान विल जैक्स ने 4 ओवर में 2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी थी। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर विल जैक्स को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मैन ऑफ द मैच के साथ विल जैक्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज़्यादा PoTM अवॉर्ड

  • 4 - विल जैक्स, 2026*
  • 4 - शेन वॉटसन, 2012
  • 3 - सिकंदर रज़ा, 2022

बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के दम पर विल जैक्स पिछले 7 मैचों में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। किसी एक टी20 विश्व कप में सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के शेन वॉटसन के रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी की है। वॉटसन ने 2012 टी20 विश्व कप में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। टी20 विश्व कप 2022 में तीन प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा तीसरे स्थान पर हैं।

जैक्स ने 7 मैचों की 7 पारियों में 63.66 की औसत और 176.85 की स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 53 रहा है। विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह 12वें स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा रन सिर्फ कप्तान हैरी ब्रूक ने बनाए हैं। ब्रूक ने 7 मैचों में 1 शतक की बदौलत 228 रन बनाए हैं। इसके अलावा जैक्स ने 7 विकेट भी लिए हैं।

सेमीफाइनल में तोड़ सकते है वॉटसन का रिकॉर्ड

विल जैक्स के पास इस विश्व कप में कम से कम एक मैच (सेमीफाइनल) है। वह सेमीफाइनल में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से न सिर्फ टीम को फाइनल का टिकट दिला सकते हैं, बल्कि एक विश्व कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के मामले में शेन वॉटसन को पीछे छोड़ सकते हैं।

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा