शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप से पहले BCCI लेगा बड़ा फैसला, शुभमन गिल को सौंपी जाएगी टी20 की कमान?

Shubman Gill: भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को क्या बीसीसीआई टी20 का कप्तान भी नियुक्त कर सकती है। एशिया कप से पहले एक बार फिर गिल का नाम तेजी से सामने आने लगा है।

उज्जवल सिन्हा

Why Shubman Gill Is Right Choice For Captaincy: एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से हो रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले भारत की टी20 टीम में कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इस रेस में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम तेजी से उभर रहा है। पूर्व क्रिकेटरों और चयनकर्ताओं का मानना है कि कुछ खास वजहें गिल के पक्ष में जा सकती हैं।

भारत अब तक टी20 फॉर्मेट में भी अलग-अलग कप्तानों से बचते आया है, लेकिन भविष्य की योजना को देखते हुए इसमें बदलाव हो सकता है। इसके अलावा गिल का आईपीएल में प्रदर्शन और दुबई में होने वाला एशिया कप काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका में होगी। जहां गिल धीमी पिचों पर फायदा उठा सकते हैं।

गिल का टी20आई करियर कुछ खास नहीं रहा

गिल का अब तक का अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने भारत के लिए 21 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 139.27 का रहा है। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं। उनका आखिरी मैच जुलाई 2024 में हुआ था, जिसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज़ों ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली है।

एशिया कप के नजदीक आते ही गिल के नाम पर एकबार फिर से चर्चा शुरू होने लगी है। इंग्लैंड में उनकी टेस्ट सफलता से ऐसा प्रतीती होता है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें उप-कप्तान और सूर्यकुमार यादव के उत्तराधिकारी के रूप में चुनने का विचार कर रहे हैं। गिल की नेतृत्व क्षमता, संयमित सोच और युवा जोश को देखते हुए उन्हें आने वाले समय में टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

तीन फॉर्मेट में तीन कप्तान

पूर्व भारतीय चयनकर्ता देवांग गांधी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि ऐसा कोई कारण नहीं कि गिल को टी20 में कप्तानी नहीं सौंपी जा सकती है। सूर्यकुमार यादव के बाद कौन कमान संभालेगा। इस बारे में संदेश स्पष्ट होना चाहिए। इस समय भारतीय टीम में सभी फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान हैं।

वनडे में रोहित शर्मा नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं टेस्ट में शुभमन गिल ने कमान संभाल ली है और टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा के संंन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया था। भारत में ऐसा पहली बार हुआ है कि तीन फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान हो।

गिल है कप्तानी के प्रबल दावेदार

गांधी ने आगे कहा कि अन्य देशों के विपरीत, भारत में विभाजित कप्तानी लंबे समय तक काम नहीं करती क्योंकि आप विचार प्रक्रिया में स्थिरता चाहते हैं। जब आपके पास एक शानदार ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी होता है जो एक प्रारूप में कप्तानी करता है, तो उसे दूसरे प्रारूप में वही ज़िम्मेदारी न सौंपना मुश्किल हो जाता है। गिल ने एक बल्लेबाज के रूप में सभी मापदंडों पर खरा उतरा है। और उन्होंने आईपीएल में भी कप्तानी की है।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें