अक्षर पटेल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अक्षर पटेल के बिना उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानें मुंबई के खिलाफ अहम मुकाबले से क्यों हो गए बाहर?

आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान अक्षर पटेल मुंबई के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। फाफ डु प्लेसिस ने इसकी पुष्टि की है।

उज्जवल सिन्हा

मुंबई: आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान अक्षर पटेल मुंबई के खिलाफ अहम मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। अक्षर पटेल बीमार होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। ये जानकारी फाफ डु प्लेसिस ने टॉस के समय दी।

मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस करने फाफ डु प्लेसिस आए। अक्षर को नहीं देखकर सबको मन में कई सवाल उठने लगे। कहीं अक्षर पटेल चोटिल तो नहीं हो गए हैं। टॉस के समय फाफ ने कहा कि अक्षर पटेल को इंफेक्‍शन है और वो दो दिनों से बीमार चल रहे हैं।

अक्षर अकेले दो खिलाड़ी के बराबर

फाफ ने कहा कि हमें आज अक्षर की कमी खलेगी। वह पिछले दो दिनों से बीमार हैं। आज हम एक मजबूत टीम के खिलाफ खेल रहे हैं और इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले 5-6 मैचों में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन हर दिन एक नया मौका होता है। अक्षर की जगह लेना आसान नहीं है। वह अकेले दो खिलाड़ियों के बराबर हैं। अब देखना होगा कि आज के मैच में बाकी खिलाड़ी कैसे जिम्मेदारी निभाते हैं।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं और टीम को अक्षर की अनुपस्थिति में रणनीति और संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त