वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

घरेलू मैदान पर 15 साल बाद फॉलोऑन की नौबत, तब भी साउथ अफ्रीका ने ही लगाई थी लंका, फिर होगा वही हाल?

India near on follow-on: दूसरे टेस्ट के दौरान भारतीय टीम फॉलो-ऑन खेलने के करीब है। खबर लिखें जाने तक भारतीय टीम ने 170 रन बना लिया और वो फॉलो ऑन से अभी भी 120 रन पीछे है।

उज्जवल सिन्हा

When was India Followed-On In A Home Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के पहली पारी में टीम इंडिया फॉलो ऑन के कगार पर खड़ी है। साउथ अफ्रीका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम को झकझोर कर दिया।

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 151.1 ओवर में 489 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने सेनुरन मुथुसामी ने शतकीय पारी खेली। वहीं अंत में मार्को यानसेन ने 93 रनों की पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों को मुश्किल में डाल दिया। साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी के बाद बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया। 489 रन के जवाब में भारत दूसरी पारी में खबर लिखें जाने तक 7 विकेट गंवाकर 170 रन बना लिया है और फॉलो-ऑन से बचने के लिए अभी 120 रन और बनाने हैं।

क्या साउथ अफ्रीका देगी फॉलो-ऑन

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या साउथ अफ्रीका टीम इंडिया को फॉलो-ऑन देने का फैसला करती है। अगर ऐसा होता है, तो यह गौतम गंभीर की कोचिंग में खेल रही भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा। क्योकिं पिछले 15 सालों में घर पर भारतीय टीम कभी फॉलो-ऑन नहीं खेली है।

15 साल बाद घर में फॉलो-ऑन का खतरा

भारत को आखिरी बार घर में फॉलो-ऑन 2010 में नागपुर टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही मिला था। उस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 558/6 रन बनाकर पारी घोषित की थी। हाशिम अमला ने 253 और जैक कैलिस ने 173 रन ठोके थे। जवाब में भारत 233 रन पर आउट हो गया, जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने शतक जरूर लगाया, लेकिन डेल स्टेन के 7 विकेटों ने मैच का रुख तय कर दिया। फॉलो-ऑन में भी भारत 319 पर ढेर हुआ और इनिंग्स व 6 रन से मैच हार गया।

टीम इंडिया का खराब दौर था 2010-11

2010–2011 के बीच भारत को तीन बार फॉलो-ऑन खेलना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ तीन महीने के बीच तीन फॉलो ऑन खेलना पड़ा था। ओवल में 4-0 की शर्मनाक हार के दौरान भी भारत को फॉलो-ऑन का सामना करना पड़ा था।

2001 में लक्ष्मण और द्रविड़ में की थी ऐतिहासिक साझेदारी

भारतीय क्रिकेट में फॉलो-ऑन की बात आते ही 2001 के ईडन गार्डन्स टेस्ट की याद ताज़ा हो जाती है, जहां राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की ऐतिहासिक साझेदारी ने मैच का पूरा रुख बदल दिया था। यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार अध्यायों में से एक माना जाता है।

फॉलो ऑन में भारत का रिकॉर्ड है काफी खराब

फॉलो-ऑन के दौरान टीम इंडिया का रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। भारत को अब तक 33 बार फॉलो-ऑन खेलना पड़ा, जिसमें पहली घटना 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डन्स, कोलकाता में हुई थी। इन 33 मौकों में से टीम इंडिया 24 टेस्ट हार चुकी है, जबकि 8 मुकाबलों में ड्रॉ कराने में सफल रही है। यह आंकड़े दिखाते हैं कि फॉलो-ऑन भारतीय टीम के लिए अक्सर चुनौतीपूर्ण स्थितियां लेकर आया है।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला