भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI) 
क्रिकेट

ढाई दिन में सरेंडर करने वाली वेस्टइंडीज के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे कम ओवरों में घुटने टेके

India beat West Indies by 140 Runs: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में महज 162 रन पर सिमट गई थी। वहीं, दूसरी पारी में कैरेबियाई टीम 146 रन पर ढेर हो गई।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs WI: कभी क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाली वेस्टइंडीज टीम ने भारत के खिलाफ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में, मेहमान टीम दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ 89.2 ओवर ही खेल सकी और भारत के हाथों पारी और 140 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

इस ऐतिहासिक हार के साथ ही वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम ओवरों में सिमटने का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ने इस दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को तीसरे ही दिन समाप्त कर दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टूटा 2018 का रिकॉर्ड

यह वेस्टइंडीज द्वारा भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में खेले गए ओवरों की संख्या के लिहाज़ से अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले, उन्होंने 2018 में राजकोट में खेले गए टेस्ट मैच में दोनों पारियों में मिलकर 98.5 ओवर खेले थे और आउट हो गए थे। अहमदाबाद में यह आंकड़ा 89.2 ओवर तक नीचे गिर गया।

वेस्टइंडीज द्वारा भारत के खिलाफ खेले गए सबसे कम ओवरों का रिकॉर्ड (टेस्ट मैच में)

ओवर स्थान वर्ष
89.2 अहमदाबाद 2025
98.5 राजकोट 2018
101.1 नॉर्थ साउंड 2019
102.2 मुंबई 2013

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में महज 162 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भी टीम ने अपनी पिछली गलतियों से कोई सबक नहीं लिया और भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेकते हुए सिर्फ 146 रन ही बना सकी।

इस नतीजे ने एक बार फिर वेस्टइंडीज क्रिकेट के सुनहरे अतीत और वर्तमान की निराशाजनक स्थिति को उजागर कर दिया है, जब यह टीम विश्व क्रिकेट की सिरमौर हुआ करती थी। भारतीय टीम ने इस शानदार जीत से सीरीज में मजबूत शुरुआत की है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट