रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े में स्टैंड (सौजन्य-एक्स) 
क्रिकेट

Ravi Shastri के नाम स्टैंड, तो डायना एडुल्जी और सरदेसाई के नाम पर वानखेड़े में गेट, CM फडणवीस ने किया अनावरण

Ravi Shastri Stand Wankhede: वानखेड़े स्टेडियम में रवि शास्त्री के नाम हुआ स्टैंड। सीएम फडणवीस ने किया अनावरण। डायना एडुल्जी, दिलीप सरदेसाई और एकनाथ सोलकर के नाम पर भी बने गेट।

प्रिया जैस

Ravi Shastri at Wankhede: गुरुवार का दिन महाराष्ट्र के क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा। वानखेड़े स्टेडियम में प्रेस बॉक्स के नीचे लेवल 1 स्टैंड का नाम पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के नाम पर रखा गया है, जिसका अनावरण सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया। इसके अलावा जाने-माने क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी के नाम पर एक-एक गेट का भी अनावरण किया गया।

इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इन क्रिकेट हस्तियों के नाम पर स्टैंड व गेट का नामकरण कर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। साथ ही उन्होंने सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, डायना एडुल्जी द्वारा क्रिकेट के लिए दिए गए योगदान को अभूतपूर्व बताया। मुझे सुनील गावस्कर का वेस्ट इंडीज के खिलाफ वह शानदार पारी याद है, जिसमें उन्होंने बिना हेलमेट के बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

वेंगसरकर के योगदान की भी सराहना करते हुए फडणवीस ने कहा कि उन्होंने मुंबई क्रिकेट के लिए बड़ा योगदान दिया है। अपने कोचिंग एकेडमी के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट का गुर सिखा रहे हैं। मुंबई में क्रिकेट के मैदानों का भी संवर्धन किया जाएगा। क्योंकि एक ही मैदान पर कई पिचें होती हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को मुश्किल होती है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाईक सहित आदि मौजूद थे।

मेरे लिए गौरव का पल : शास्त्री

इस मौके पर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा कि मेरे नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड होना मेरे लिए गौरव का पल है, उन्होंने कहा कि इसके बाद जब भी मैं यहां कमेट्री करने के लिए आऊंगा तो गर्व के साथ बताऊंगा यहां मेरे नाम का भी एक स्टैंड है।

महिला क्रिकेट को अब जाकर मिली पहचान : डायना

डायना एडुल्जी ने कहा कि जब हम लोगों ने क्रिकेट खेलना शुरू किया, तो महिलाओं को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती थी, लेकिन हम लोगों ने मेहनत की और आज महिला क्रिकेट को भी पहचान मिल गई है। एडुल्जी, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान थी।

वानखेड़े का इस्तेमाल सिर्फ खेल के लिए हो : राजदीप

क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई के बेटे व पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने सीएम से अपील करते हुए कहा कि वानखेड़े स्टेडियम और अन्य मैदानों का इस्तेमाल सिर्फ खेल के लिए होना चाहिये। इस स्टेडियम में किसी तरह के शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव