विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पुजारा के लिए कोहली का इमोशनल विदाई संदेश, कहा- मेरा काम आसान बनाने के लिए शुक्रिया

Cheteshwar Pujara Retirement: चेतेश्वर पुजारा के क्रिकेट से तीनों फॉर्मेट पर रिटायरमेंट के बाद उनके साथी खिलाड़ी विराट कोहली का शुभकामना संदेश सामने आया है। इस दौरान विराट ने पुजारा की जमकर तारीफ की।

संजय सिंह बिष्ट

Virat Kohli on Cheteshwar Pujara Retirement:भारतीय टीम में टेस्ट स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर चेतेश्वर पुजारा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान उनके साथी खिलाड़ी और पूर्व दिग्गज ने बधाइयां दी। अब इस लिस्ट में पुजारा के एक और साथी खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। जी हां, दरअसल हम विराट कोहली की बात कर कर रहे हैं। उन्होंने पुजारा के रिटायरमेंट पर बधाई देते हुए कहा कि मेरा काम आसान करने के लिए शुक्रिया।

भगवान आपका भला करे- विराट कोहली

विराट कोहली ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मेरा काम आसान बनाने के लिए आपका शुक्रिया पुज्जी (चेतेश्वर पुजारा)। आपका करियर शानदार रहा है। बधाई और आगे के लिए शुभकामनाएं। भगवान आपका भला करे।" चेतेश्वर पुजारा ने करीब करीब डेढ़ दशक भारतीय टीम का साथ दिया। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने सात पारियों में 521 रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई। भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टीम इंडिया की पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। अक्सर कोहली उस सीरीज की सफलता का श्रेय चेतेश्वर को देते आए हैं।

कोहली की कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में भारत के दबदबे के दौरान यह जोड़ी बेहद अहम रही। दोनों ने मिलकर 83 पारियों में 3,513 रन जोड़े। कोहली-पुजारा की जोड़ी के बीच सात शतकीय और 18 अर्धशतकीय साझेदारियां रहीं। यह जोड़ी अक्सर भारत की मध्यक्रम बल्लेबाजी की रीढ़ साबित हुई।

चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट आंकड़ें

चेतेश्वर पुजारा ने अक्टूबर 2010 में भारत की ओर से डेब्यू किया था। टेस्ट फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 103 मुकाबलों की 176 पारियों में 43.60 की औसत के साथ 7,195 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे। इसके अलावा, पुजारा ने भारत के लिए पांच वनडे मैच भी खेले।

संन्यास की घोषणा के बाद चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि वह करीब एक हफ्ते से इस पर विचार कर रहे थे। उन्होंने अपने फैसले को लेकर परिवार और साथी खिलाड़ियों से बात भी की थी। पुजारा मानते हैं कि टीम इंडिया के साथ उनकी काफी यादें जुड़ी हैं, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इसके साथ ही पुजारा खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया।

एजेंसी इनपुट के साथ

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए