विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

इंदौर में विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़कर बनाएंगे नया रिकॉर्ड

Virat Kohli: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में विराट कोहली एक बड़ा इतिहास अपने नाम कर सकते हैं। अगर कोहली शतक लगाने में कामयाब रहते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Virat Kohli vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबले में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। तीसरा वनडे जीतने वाली टीम सीरीज की विजेता होगी। ऐसे में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेगी। हालांकि, इस मैच में भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

विराट का होल्कर स्टेडियम, इंदौर में अब तक साधारण प्रदर्शन रहा है। विराट ने इस मैदान में अब तक 4 वनडे खेले हैं। इसमें 33 के औसत से सिर्फ 99 रन उनके बल्ले से निकले हैं। सर्वाधिक स्कोर 36 रन रहा है। ऐसे में विराट रविवार को इस मैदान पर उतरेंगे तो अपने पुराने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे।

इंदौर के दर्शकों को देना चाहेंगे तोहफा

इंदौर में रहने वाले फैंस भी चाहेंगे कि विराट एक यादगार पारी खेलें, क्योंकि इस मैच के बाद स्टेडियम में वह बतौर खिलाड़ी कब लौटेंगे, इस पर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता। इसलिए विराट रविवार को अपने और अपने फैंस के लिए यादगार बनाना चाहेंगे।

विराट से बड़ी पारी की आस

विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में भी 93 रन की पारी खेल देश को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरे वनडे में कोहली सिर्फ 23 रन बना सके थे।

वीरेंद्र सहवाग और पोंटिंग को छोड़ सकते हैं पीछे

विराट कोहली के पास रविवार को वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ने का मौका होगा। सहवाग, पोंटिंग और कोहली तीनों ने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 शतक लगाए हैं। कोहली अगर तीसरे वनडे में शतक लगाने में कामयाब रहते हैं, तो वनडे में कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट पहले वनडे में यह मौका चूक गए थे।

विराट कोहली के साथ ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास भी इंदौर में बड़ी पारी खेल अपने फैंस को रोमांचित करने का मौका होगा। रोहित पिछले दोनों वनडे में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में कामयाब नहीं रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट