IPL 2025 फाइनल पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RCB vs PBKS Final: खिताबी मुकाबले में विराट कोहली के लिए सरदर्द बनेगा पंजाब किंग्स का ये गेंदबाज?

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 के खिताबी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस दौरान विराट कोहली को पंजाब किंग्स के एक गेंदबाज से सतर्क रहना होगा।

संजय सिंह बिष्ट

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच चुकी है। अब 3 जून को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खिताबी मुकाबला होगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। ऐसे में दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ इस मुकाबले में उतरेंगी। इस साल दोनों ही टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच काफी रोमांचक होगा। आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद है। पंजाब किंग्स के पास श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिश और अर्शदीप सिंह जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं। वहीं, आरसीबी में विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ी की मौजूदगी से टीम का जोश बढ़ा हुआ है। लेकिन फाइनल मुकाबले में विराट कोहली को पंजाब किंग्स के एक खिलाड़ी से सतर्क रहने की जरूरत है।

विराट कोहली के खतरा बन सकता है ये खिलाड़ी

इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। आईपीएल 2025 की 14 पारियों में वो 55.81 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 614 रन बना चुके हैं। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 8 अर्धशतक निकल चुके हैं। लेकिन फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह से उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। विराट कोहली का आईपीएल में अर्शदीप सिंह से 10 बार सामना हो चुका है। इस दौराव वो दो बार अर्शदीप सिंह का शिकार हो चुके हैं।

हालांकि विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ 175.43 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। उनकी 57 गेंदों में विराट कोहली ने 100 रन बनाए हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में टक्कर देखने को मिल सकती है।

दोनों के पास नहीं है आईपीएल का खिताब

गौरतलब है कि आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों के पास आईपीएल की ट्रॉफी नहीं है। इससे पहले पंजाब किंग्स साल 2014 में आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी। इस दौरान उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से शिकस्त मिली थी। दूसरी तरफ साल 2016 में आरसीबी भी फाइनल तक पहुंची थी। उस साल उसे सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों में से एक टीम पहली बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड