विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

विराट कोहली ने कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

Virat Kohli: विराट कोहली ने श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनान वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Virat Kohli Surpasses Kumar Sangakkara: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि अपने नाम किया।

विराट कोहली ने 42 रन बनाते ही कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। कुमार संगकारा ने श्रीलंका के लिए 594 मैचों की 666 पारी में कुल 28,016 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 557 मैचों की 624 पारियों में ही 28,017 रन बनाकर संगकारा से आगे निकल गए हैं। विराट कोहली सबसे तेज 28 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट कोहली का इंटरनेशनल करियर रिकॉर्ड

फॉर्मेट मैच पारियां रन शतक/अर्धशतक
टेस्ट 123 210 9,230 30 / 31
वनडे 309* 297* 14,599* 53 / 76
टी20आई 125 117 4,188 1 / 38
कुल 557* 624* 28,017* 84 / 145
विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों में 9,230 रन, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में 125 मैचों में 4,188 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने अब तक 309 मैचों में 14,599* रन अपने नाम किए हैं। अब देखना होगा कि क्या वो सचिन तेंदुलकर से आगे निकल पाते हैं या नहीं। सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।

कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब कोहली से आगे सिर्फ़ सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने 1989 से 2013 तक भारत के लिए कुल 664 मैच खेले और 34,357 रन बनाए। उन्होंने 200 टेस्ट खेले और 15,921 रन बनाए। 463 वनडे में तेंदुलकर ने 18,426 रन बनाए और 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने एकमात्र T20I मैच में वह 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश मैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर औसत शतक अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर भारत 664 782 34,357 248* 48.52 100 164
विराट कोहली भारत 557* 624* 28,017* 254* 52.58 84 145
कुमार संगकारा श्रीलंका 594 666 28,016 319 46.77 63 153
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 560 668 27,483 257 45.95 71 146
माहेला जयवर्धने श्रीलंका 652 725 25,957 374 39.15 54 136
जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 519 617 25,534 224 49.10 62 149
राहुल द्रविड़ भारत 509 605 24,208 270 45.41 48 146
ब्रायन लारा वेस्ट इंडीज 430 521 22,358 400* 46.28 53 111
जो रूट इंग्लैंड 381 503 22,166 262 49.36 60 114
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 586 651 21,032 340 34.14 42 103

94 रन बनाते ही तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर

विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। भारत के लिए अपनी पिछली चार वनडे पारियों में वह दो शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। अगर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के लिए इस मुकाबले में कोहली कम से कम 94 रन बना लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल भारत-न्यूजीलैंड वनडे मुकाबलों में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। हालांकि, मौजूदा मैच में कोहली के पास यह रिकॉर्ड तोड़कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO