एशिया कप (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टी20 एशिया कप में इस प्लेयर ने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच, पांड्या के पास है आगे निकलने का मौका

Who played most matches in T20 Asia Cup : टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के नाम है। हालांकि, उनके बराबर एक और खिलाड़ी ने उतने मैच खेले हैं।

उज्जवल सिन्हा

Player who played most matches in T20 Asia Cup : एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। आगामी आईसीसी वर्ल्ड कप को देखते हुए एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे पहले एशिया कप टी20 फॉर्मेट में केवल 2 बार ही खेला गया है।

एशिया कप टी20 फॉर्मेट में पहली बार 2016 में खेला गया था। इसके बाद 2022 में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। अब तीसरी बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। इस खबर में आपको बताएंगे कि एशिया कप टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच किस खिलाड़ी ने खेला है। वहीं अगर इस बार हार्दिक पांड्या टी20 एशिया कप का टूर्नामेंट खेलते हैं तो वो सबका रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड

एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। उनके साथ यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका के नाम भी दर्ज है, जिन्होंने कोहली के बराबर ही मैच खेले हैं। हालांकि, प्रदर्शन की बात की जाए तो कोहली ने जहां बल्ले से धमाल मचाया, वहीं शनाका का प्रदर्शन अपेक्षाकृत फीका रहा।

एशिया कप टी20 में कैसा रहा है विराट का प्रदर्शन

विराट कोहली ने एशिया कप टी20 का दोनों सीजन खेला है। इस दौरान उन्होंने कुल 10 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान कोहली ने एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन भी बनाया। वो इस टूर्नामेंट के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 85.80 की औसत से 429 रन बनाए। जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। विराट कोहली ने टी20 एशिया कप में 40 चौके और 11 छक्के लगाए हैं। फील्डिंग के दौरान चार कैच भी लपके।

विराट कोहली ने एशिया कप 2022 के दौरान ही अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 6 छक्के लगाए थे। विराट कोहली इस मुकाबले में ओपनर के तौर पर मैदान में उतरे थे। उन्होंने केएल राहुल के साथ 12.4 ओवरों में 119 रन रनों की साझेदारी की। भारत ने इस मुकाबले में 212 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 101 रनों से मुकाबले को जीत लिया।

ये खिलाड़ी भी हैं इस लिस्ट में शामिल

श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने टी20 एशिया कप में कुल 10 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 14.55 की औसत से 131 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 45 रनों का रहा। वहीं उन्होंने गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट चटकाए। शनाका के बाद इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 9 मैच खेले हैं। रोहित शर्मा ने 9 मैचों में 30.11 की औसत से कुल 271 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 83 रन का रहा।

टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम मैच खेले रन औसत सर्वश्रेष्ठ स्कोर विकेट
विराट कोहली भारत 10 429 85.80 122* बनाम अफगानिस्तान 0
दासुन शनाका श्रीलंका 10 131 14.55 45 3
रोहित शर्मा भारत 9 271 30.11 83 0
हार्दिक पांड्या भारत 8 83 16.60 33* 11

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत