विराट कोहली (Image- Social Media) 
क्रिकेट

संन्यास के बाद भी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर कोहली की नजर, लंदन में अपने घर बुलाई 2 घंटे लंबी मीटिंग!

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल कप्तान बने हैं। इंग्लैंड सीरीज से पहले कोहली ने गिल, पंत और कुछ खिलाड़ियों को लंदन में अपने घर बुलाया था।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस दौरे पर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को टेस्ट फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया है। वहीं ऋषभ पंत को इस दौरे पर उप कप्तान की भूमिका मिली है। रोहित शर्मा के संन्यास के तुरंत बाद ही भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

इंग्लैंड की महत्वपूर्ण सीरीज से पहले दोनों बल्लेबाजों का संन्यास लेना भारत के लिए एक झटके की तरह था। बता दें कि टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच गई है। वहां पूरी टीम की जमकर प्रैक्टिस चल रही है। उन्होंने वहां पर इंट्रा स्क्वाड मैच भी खेला है। इस वक्त विराट कोहली भी परिवार के साथ लंदन में हैं। कोहली आईपीएल खेलने के बाद वापस लंदन चले गए थे।

विराट कोहली के घर पर मीटिंग

अपने संन्यास के बावजूद भी विराट कोहली इंग्लैंड सीरीज पर बनाए हुए हैं। RevSportz की एक वीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने लीड्स में पहले टेस्ट से कुछ दिन पहले, नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, उप-कप्तान ऋषभ पंत तथा कुछ अन्य खिलाड़ियों को लंदन स्थित अपने घर बुलाया था। सोमवार को केंट में इंट्रा-स्क्वाड मैच खत्म होने के बाद टीम का डे ऑफ था, इसलिए खिलाड़ी विराट कोहली से मिलने के लिए उपलब्ध थे।

रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि ये मीटिंग किस बारे में थी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस दौरान आने वाली सीरीज या गिल तथा पंत युवा टीम का नेतृत्व कैसे करेंगे, इस बारे में चर्चा हुई होगी। हालांकि, ये जरूर पता चला है कि यह बाचतचीत लगभग दो घंटे तक चली।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल