विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, पुजारा-सहवाग को छोड़ेंगे पीछे!

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली के फॉर्म पर सभी की नजरें रहेंगी। बांग्लादेश के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला था, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि कीवी टीम के सामने उनका बल्ला आग उगल सकता है। अगर ऐसा होता है तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 1000 रन पूरे करके स्पेशल क्लब में शामिल हो सकते हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने भारत में ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली, जहां टीम ने मेहमान टीम के 2-0 से करारी शिकस्त दी। जिसके बाद अब भारतीय टीम 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भिड़ने वाली है। जहां टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इतिहास रचने के बेहद करीब हैं।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली के फॉर्म पर सभी की नजरें रहेंगी। बांग्लादेश के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला था, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि कीवी टीम के सामने उनका बल्ला आग उगल सकता है। अगर ऐसा होता है तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 1000 रन पूरे करके स्पेशल क्लब में शामिल हो सकते हैं।

द्रविड़-तेंदुलकर के क्लब में होंगे शामिल

फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली 866 रन बना चुके हैं। वह 1000 रन पूरे करने से केवल 134 रन दूर हैं। तीन मैचों की सीरीज में कोहली ये कारनामा कर सकते हैं। अगर वह 1000 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के बाद ये कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

पुजारा और सहवाग को छोड़ेंगे पीछे

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। महज एक रन बनाकर वह पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, उनके नाम 867 रन हैं। जबकि सहवाग के नाम 883 रन है, कोहली उन्हें भी पीछे छोड़ सकते हैं।

कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • राहुल द्रविड़- 1659 रन
  • सचिन तेंदुलकर- 1595 रन
  • वीरेंद्र सहवाग- 883 रन
  • चेतेश्वर पुजारा- 867 रन
  • विराट कोहली- 866 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली

जानकारी के लिए बता दें कि विराट ने कीवी टीम के खिलाफ 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें की 21 पारियों में उन्होंने 45.58 की औसत से 866 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने 3 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता