विराट कोहली, फोटो-सोशल मीडिया 
क्रिकेट

स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ एक बार ही भारतीय बल्लेबाज लगा सके हैं शतक, जानिए किसने किया है ये कारनामा

ODI Century on 15th August: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ही एकमात्र भारतीय बल्लेबाज है, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शतक बनाया है।

उज्जवल सिन्हा

Only Indian who score century on 15th August: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने क्रिकेट के इतिहास में अनेकों रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस रिकॉर्ड में उन्होंने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन के एक बड़ा कारनामा किया है। वो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं, जिनके नाम स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने की उपलब्धि दर्ज है। विराट कोहली ने यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। उन्होंने यह उपलब्धि वेस्टइंडीज में हासिल की। 2019 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर थी।

इस दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही थी। जिसमें आखिरी मुकाबला 14 अगस्त को होना था। लेकिन बारिश की वजह से यह मैच भारतीय समयानुसार 15 अगस्त तक चला गया। इस मकुाबले में कोहली ने शतकीय पारी खेली थी। वो शतक लगाते ही स्वतंत्रता दिवस के दिन ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।

कोहली के नाम वनडे में 51 शतक

भारत की तरफ से सचिन, रोहित, गांगुली, द्रविड़, सहवाग, युवराज, धोनी सभी ने अपने करियर में कई शतक लगाए हैं। लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर इनमें से कोई बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका। सचिन तेंदुलकर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक विराट कोहली के नाम है। तेंदुलकर के नाम 100 शतक हैं। इसमें 51 टेस्ट और 49 वनडे शतक हैं। विराट कोहली ने 82 शतक लगाए हैं। कोहली के नाम वनडे में 51, टेस्ट 30 और टी20 में 1 शतक है।

मुकाबले का हाल

अगर उस मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। क्रिस गेल के 72 और एविन लुईस के 43 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 240 रन बनाए थे। उसी समय बारिश आ गई। बारिश की वजह से वेस्टइंडीज की पारी फिर से शुरू नहीं हो सकी। भारत को 35 ओवर में जीत के लिए 255 रन करा लक्ष्य दिया गया था। विराट कोहली के 99 गेंद पर नाबाद 114 और श्रेयस अय्यर के 41 गेंद पर 65 रन की मदद से भारत वे 32.3 ओवर में 256 रन बनाकर मैच जीत लिया।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

क्रम खिलाड़ी का नाम मैच रन सर्वाधिक स्कोर औसत शतक अर्धशतक
1 सचिन तेंदुलकर (भारत) 463 18,426 200* 44.83 49 96
2 कुमार संगकारा (श्रीलंका) 404 14,234 169 41.98 25 93
3 विराट कोहली (भारत) 302 14,181 183 57.88 51 74
4 रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 375 13,704 164 42.03 30 82
5 सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 445 13,430 189 32.36 28 68
6 महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 448 12,650 144 33.37 19 77
7 इंजमाम-उल-हक़ (पाकिस्तान) 378 11,739 137* 39.52 10 83
8 जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) 328 11,579 139 44.36 17 86
9 सौरव गांगुली (भारत) 311 11,363 183 41.02 22 72
10 रोहित शर्मा (भारत) 273 11,168 264 48.76 32 58

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

JSSC ऑफिस में CID की बड़ी रेड! सचिव से हुई पूछताछ, CGL परीक्षा में धांधली की जांच तेज

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें