विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विराट कोहली ने 2 साल बाद इंस्टाग्राम पोस्ट करके मचाई हलचल, फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दिया नए साल का तोहफा

Virat Kohli’s Instagram Post: विराट कोहली की अचानक सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया। वडोदरा में पहले वनडे से पहले नेट सेशन की तस्वीरें साझा कर उन्होंने तैयारी के संकेत दिए।

उज्जवल सिन्हा

Virat Kohli’s Instagram Post After Two Years Sparks Buzz: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। इस वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने अचानक सोशल मीडिया पर मौजूदगी ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। कोहली ने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से पहले नेट सेशन की तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई।

यह पोस्ट कोहली और उनके प्रशंसकों के लिए एक ताज़ा बदलाव के रूप में देखी जा रही है। लंबे समय से फैंस किसी बड़ी सीरीज़ से पहले कोहली की तैयारी की झलक देखने को उत्सुक थे, जो हाल के वर्षों में उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कम ही देखने को मिलती थी। देखते ही देखते यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गया। इस पोस्ट पर अब तक लगभग 7 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं।

दरअसल, पिछले कुछ समय से कोहली की सोशल मीडिया गतिविधि मुख्य रूप से कमर्शियल एंडोर्समेंट, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियों की तस्वीरों और करियर की बड़ी उपलब्धियों तक सीमित रही है। इनमें भारत की टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीत, साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की IPL 2025 खिताबी जीत के बाद के जश्न की झलकियां शामिल हैं।

कई प्रशंसकों ने विराट कोहली के कम सक्रिय रहने पर निराशा भी जताई थी। ऐसे में यह लेटेस्ट ट्रेनिंग अपडेट फैंस के लिए खास बन गया है और इसे उनकी वनडे सीरीज़ को लेकर गंभीर तैयारी का संकेत माना जा रहा है।

दो दिन पहले वडोदरा पहुंचे कोहली

कोहली इस हफ्ते की शुरुआत में वडोदरा पहुंचे थे, जो रविवार 11 जनवरी को पहली बार पुरुषों के वनडे मुकाबले की मेज़बानी करने के लिए तैयार है। बुधवार को एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में फैंस ने उन्हें घेर लिया था। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित कार तक पहुंचाया था।

विजय हजारे ट्रॉफी में 16 साल बाद की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत लौटने से पहले कोहली ने दुबई में परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया था। दिसंबर में उन्होंने दो विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले खेले, जिससे 16 साल बाद घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट में उनकी वापसी हुई। इन मैचों में कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए और उन्होंने 131 और 77 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं। इसी दौरान उन्होंने 16,000 लिस्ट-ए रन पूरे किए और इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी बने, जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा