विराट कोहली (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

विराट कोहली ने 'क्रिकेट के भगवान' को छोड़ा पीछे, सचिन तेंदुलकर का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली 35 रन बनाते ही 27,000 इंटरनेशनल रन बना लिए। कोहली ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए बड़ा कारनामा किया है। वह दुनिया के ऐसे चौथे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने इंटरनेशनल में 27,000 रन बनाए हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए बड़ा कारनामा किया है। वह दुनिया के ऐसे चौथे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने इंटरनेशनल में 27,000 रन बनाए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली 35 रन बनाते ही 27,000 इंटरनेशनल रन बना लिए। कानपुर टेस्ट से पहले कोहली ने 593 पारियों में 26,965 रन बना चुके थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने 35 गेंद में 47 रन बनाए और यह कीर्तिमान बनाया। हालांकि वह इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ने से चूक गए। वह शाकिब अल हसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

दरअसल, अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27,000 रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने साल 2007 में अपने करियर की 623वीं पारी में 27 हजार रन बनाए थे। लेकिन कोहली ने 594 पारी में यह कारनामा किया है और 17 साल पुराना रिकॉर्ड दिया है।

अब तक केवल चार बल्लेबाजों ने बनाए 27 हजार रन

विराट कोहली के अलावा केवल तीन बल्लेबाज ही इंटरनेशनल क्रिकेट में यह कारनामा कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने 623 पारी में 27 हजार बनाए। श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने 648 पारियों में यह कारनामा किया। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 650 पारी में 27 हजार रन बनाए।

सबसे तेज 27 हजार रन

  • विराट कोहली - 594 पारी
  • सचिन तेंदुलकर - 623 पारी
  • कुमार संगाकारा - 648 पारी
  • रिकी पोंटिंग - 650 पारी

ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश की पहली पारी 233 पर ही सिमट गई। उसके बाद भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले के तीन ओवर में ही 51 रन बना डाले। भारत ने अपनी पहली पारी 285 रन पर घोषित की। भारत के हाथ में 52 रन की लीड थी। उसके बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हुई। जहां चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। फिलहाल बांग्लादेश भारत से 26 रन पीछे चल रहा है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर