विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar Record: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तेंदुलकर को पीछे छोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

उज्जवल सिन्हा

Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar's Huge World Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज को जीत लिया। इस सीरीज में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन मैचों में 302 रन बनाए। इस प्रदर्शन के साथ उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

'रन मशीन’ विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने के बाद कोहली को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुना गया, और इसके साथ ही उन्होंने ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ अवॉर्ड जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया।

यह कोहली के करियर का 20वां ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ पुरस्कार है, जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में 19 बार यह सम्मान जीता था। इस एलीट सूची में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 17 अवॉर्ड के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (14) और श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या (13) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

  • 20 - विराट कोहली
  • 19 - सचिन तेंदुलकर
  • 17 - शाकिब अल हसन
  • 14 - जैक कैलिस
  • 13 - सनथ जयसूर्या
  • 13 - डेविड वार्नर

वनडे फॉर्मेट में यह विराट कोहली का 11वां 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' खिताब रहा। इस फॉर्मेट में वह सनथ जयसूर्या के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में शीर्ष पर है। तेंदुलकर ने वनडे में 14 मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया है। वहीं विराट कोहली और सनथ जयसूर्या ने 11-11 मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता है। जबकि क्रिस गेल और शॉन पोलक ने 8-8 बार इस अवॉर्ड को जीता है।

वनडे में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

  • 14 - सचिन तेंदुलकर
  • 11 - सनथ जयसूर्या
  • 11 - विराट कोहली
  • 8 - क्रिस गेल
  • 8 - शॉन पोलॉक

37 वर्षीय विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अब कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही खेलते नजर आते हैं, जिसमें फिलहाल यह दाएं हाथ का बल्लेबाज प्रचंड फॉर्म में है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम वनडे मुकाबले में 74* रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीका के विरुद्ध घरेलू सीरीज में 135, 102 और 65* रन की पारियां खेली हैं।

विशाखापत्तनम में विराट कोहली का रिकॉर्ड

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम का मैदान विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा है, जहां उन्होंने 8 पारियों (118, 117, 99, 65, 157*, 0, 31 और 65*) में 108.66 की औसत के साथ 652 रन बनाए हैं। कोहली यहां सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

विशाखापत्तनम में शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले की बात करें, तो साउथ अफ्रीकी टीम को 47.5 ओवरों में 270 रन पर समेटने के बाद भारत ने 39.5 ओवरों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस पारी में कोहली ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (116*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 गेंदों में 116 रन की अटूट साझेदारी की।

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात