विनोद कांबली (सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

चल नहीं सकते...विनोद कांबली संकट में है, भाई ने हेल्थ को लेकर दिया चिंताजनक अपडेट

Vinod Kambli Health Update: विनोद कांबली के भाई ने उनकी हेल्थ को लेकर चिंताजनक अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि वो इस वक्त वो चल नहीं सकते और बोलने में लड़खड़ाते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Vinod Kambli News: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली बीते लंबे वक्त में चर्चा में बने हुए हैं। इसके पीछे का कारण उनकी तबीयत का बिगड़ना है। सचिन तेंदलुकर के बचपन के दोस्त मौजूदा वक्त में आर्थिक और शाररिक स्थिति से सही नहीं हैं। विनोद कांबली की इस हालत का कारण लगातार नशा करना है। वो पिछले काफी लंबे वक्त तक हॉस्पिटल में थे। ऐसे में उनके फैंस लगातार अपने पूर्व स्टार के हेल्थ को लेकर चिंता में बने रहते हैं।

अब विनोद कांबली के भाई वीरेंद्र कांबली ने उनकी हेल्थ को लेकर परेशान करने वाला अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि विनोद कांबली को अभी सही होने में वक्त लगेगा। हांलाकि उन्होंने ये भी बताया है कि वो बिमारी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। आइए जानते हैंकि वीरेंद्र कांबली ने विनोद कांबली के हेल्थ को लेकर क्या-क्या मुख्य बातें बताई हैं।

कैसी है विनोद कांबली की हेल्थ?

विनोद कांबली के भाई वीरेंद ने विक्की लालवानी के शो पर विनोद कांबली के हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है। शो के दौरान उन्होंने कहा कि "उनकी हालात अभी स्थिर है और वो घर पर ही हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है। उनको बोलने में दिक्कत हो रही है। उनको अभी सही होने में टाइम लगेगा। वे चैंपियन हैं, मुझे विश्वास है कि वे जल्द दौड़ना, चलना शुरु कर देंगे। उम्मीद करता हूं कि आप उनको जल्द मैदान पर देख पाएंगे।"

वो बोलते हुए लड़खड़ाते हैं- वीरेंद्र कांबली

इसके आगे वीरेंद्र कांबली ने कहा- "उनके पूरी बॉडी का चैकअप हुआ और उन्होंने 10 का रिहैब भी किया है। ब्रेन और यूरिन टेस्ट के परिणाम सही थे। हांलाकि इस वक्त वो चल नहीं सकते, जिसके चलते उनकी फिजियोथेरेपी कराने की सलाह मिली है। अभी वो बोलते हुए लड़खड़ाते हैं।" शो के दौरान विनोद कांबली के भाई ने फैंस से एक खास अपील भी की। उन्होंने कहा कि सभी लोग विनोद के ठीक होने की प्रार्थना करें।

विनोद कांबली के आंकड़ें

विनोद कांबली को एक वक्त सचिन तेंदुलकर से भी बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की। लेकिन उनकी खराब आदतों के चलते वो क्रिकेट में ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाए। विनोंद कांबली ने टीम इंडिया के लिए कुल 17 टेस्ट व 104 वनडे मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 1084 रन बनाए है। वहीं, वनडे में उनके बल्ले से 2477 रन निकले हैं। वहीं, टेस्ट में 3 अर्धशतक, 4 शतक और 2 दोहरे शतक शामिल हैं। दूसरी तरफ में वनडे में 14 अर्धशतक और 2 शतक हैं।

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट