विक्रम राठौड़ और रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

रोहित शर्मा बहुत चतुर...जानें क्यों पूर्व बल्लेबाज कोच विक्रम राठौड़ ने कहा ऐसा

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि वह सब कुछ भूल सकते हैं, लेकिन अपना गेमप्लान कभी नहीं भूल सकते। वह चतुर रणनीतिकार हैं, जो अपनी टीम का बेहतर जानते हैं।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने शानदार खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इसी के साथ वह अपनी चीजों को भूलने के लिए भी काफी फेमस हैं। अक्सर उनके साथी खिलाड़ी भी उनकी इस आदत के बारे में बात कर चुके हैं। इसी बीच अब भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा है कि वह भले ही चीजें भूल जाते हैं, लेकिन रणनीति बनाने में वह काफी चालाक हैं।

दरअसल, भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि वह सब कुछ भूल सकते हैं, लेकिन अपना गेम प्लान कभी नहीं भूल सकते। वह चतुर रणनीतिकार हैं, जो अपनी टीम का बेहतर जानते हैं।

विक्रम राठौड़ ने रोहित के बारे में कहा....

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा, "रोहित शर्मा यह भूल सकते हैं कि उन्होंने टॉस के समय बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला किया है, या टीम बस में अपना फोन और आईपैड भूल गए हैं, लेकिन वह अपना गेम प्लान कभी नहीं भूलते। वह इसमें बहुत अच्छे हैं और एक बहुत ही चतुर रणनीतिकार हैं।"

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे से वापस भारत लौटी है। जहां दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली गई। सूर्याकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 सीरीज जीती, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत वनडे सीरीज नहीं जीत पाई।

बता दें कि टीम इंडिया इस समय ब्रेक पर है। हालांकि टीम के खिलाड़ियों को घरेलू सीरीज खेलनी है। जिसके बाद भारत को अगले महीने सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए काफी अहम है। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत यह सीरीज जीतने की हर मुमकिन कोशिश करेगा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज