विजय शंकर (Image- Social Media) 
क्रिकेट

‘3D प्लेयर’ विजय शंकर ने IPL और घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, खुद बताई आगे की प्लानिंग

Vijay Shankar Retirement: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने भारत के लिए 12 वनडे और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

अर्पित शुक्ला

Vijay Shankar Announce Retirement: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विजय शंकर ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि नए अवसरों को तलाशने और अधिक क्रिकेट खेलने के उद्देश्य से ये फैसला किया है। बता दें कि घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ ही विजय शंकर के विदेशी टी-20 लीग्स में खेलने के रास्ते भी खुल गए हैं। पूर्व ऑलराउंडर और '3D प्लेयर' के नाम से फेमस विजय शंकर 2018 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था।

विजय शंकर भारत के लिए 12 वनडे और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। विजय शंकर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'क्रिकेट मेरी जिंदगी है। मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया और 25 साल बाद, मैं खुद को बेहद भाग्यशाली और धन्य मानता हूं कि मुझे हर स्तर पर और उच्चतम स्तर पर खेलने का मौका मिला। देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे सबसे गर्व और खुशी के पलों में से एक रहेगा। मैंने नए अवसरों को तलाशने और अधिक क्रिकेट खेलने के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। जो मैं प्यार करता हूं उसे करने की अनुमति देने के लिए 'धन्यवाद' शब्द पर्याप्त नहीं है। मैं हमेशा-हमेशा के लिए आप सभी का आभारी रहूंगा।'

3डी प्लेयर क्यों कहा गया?

बता दें कि विजय शंकर को 3डी प्लेयर के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल 2019 विश्व कप में विजय शंकर को अंबाती रायडू की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया था, वहीं अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू का चुना जाना करीब तय माना जा रहा था। ऐन वक्त पर चयनकर्ताओं ने सबको चौंकाते हुए विजय को मौका दिया। सेलेक्टर ने उनको थ्री-डायमेंशनल प्लेयर कहते हुए टीम में लिया था। विजय शंकर 2019 में वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। पैर के अंगूठे की चोट की वजह से उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और फिर वह टीम में वापसी नहीं कर सके।

आईपीएल में चार टीमों के लिए खेले

आईपीएल में विजय शंकर ने चार टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स (2014 और 2025), सनराइजर्स हैदराबाद (2017, 2019-2021), दिल्ली कैपिटल्स (2018) और गुजरात टाइटन्स (2022-2024) शामिल है। फिलहाल, वह किसी भी टीम का हिस्सा नहीं थे। विजय शंकर ने आईपीएल में 78 मुकाबले में 1233 रन और नौ विकेट लिए हैं। विजय ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे अधिक मुकाबले खेले। आखिरी बार वह चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आए थे।

विजय शंकर का करियर

विजय शंकर ने 2012 में अपने डेब्यू के बाद कुल 77 प्रथम श्रेणी, 112 लिस्ट ए और 159 टी20 मैच खेले। विजय ने प्रथम श्रेणी में 46.73 की औसत से 4,253 रन बनाए, जिनमें 13 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं, साथ ही 43 विकेट भी चटकाए। उन्होंने लिस्ट ए में 34.87 की औसत से 2,790 रन बनाए। इसमें उनके नाम दो शतक, 15 अर्धशतक और 73 विकेट है। टी20 में विजय शंकर ने 2,583 रन बनाए और 38 विकेट लिए हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला