विदर्भ की जीत (सौजन्य-नवभारत) 
क्रिकेट

Vijay Hazare Trophy: विदर्भ की विजयी हैट्रिक, दर्शन के पंजे में फंसी चंडीगढ़, गाड़ा जीत का झंडा

Vidarbha Cricket Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी: विदर्भ की लगातार तीसरी जीत। दर्शन नलकांडे ने झटके 4 विकेट। चंडीगढ़ को 113 रनों पर समेटकर 8 विकेट से जीता मैच।

प्रिया जैस

Vidarbha vs Chandigarh Score: दर्शन नलकांडे के शानदार 4 विकेट, नचिकेत भुते और दीपेश परवानी की धारदार गेंदबाजी तथा ठोस बल्लेबाजी के दम पर गत वर्ष की उपविजेता विदर्भ टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी (एलीट ‘बी’ ग्रुप) के अपने चौथे लीग मुकाबले में चंडीगढ़ को 8 विकेट से करारी मात दी।

इस जीत के साथ विदर्भ ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर नॉकआउट चरण की दौड़ में अपनी चुनौती को मजबूत बनाए रखा है। 4 लीग मुकाबलों के बाद 12 अंकों के साथ विदर्भ का अगला मैच 3 जनवरी को बड़ौदा के खिलाफ खेला जाएगा।

अथर्व-ध्रुव की अर्धशतकीय साझेदारी

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में चंडीगढ़ ने विदर्भ के सामने जीत के लिए 114 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की शुरुआत हालांकि थोड़ी लड़खड़ाई और टीम ने 12 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शतक जड़ने वाले अमन मोखाडे महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे और ध्रुव शोरे ने दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को संभाल लिया और स्कोर 78 तक पहुंचाया। ध्रुव 43 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए।

23 ओवर में दर्ज की जीत

इसके बाद अथर्व और नचिकेत भुते ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को बिना किसी दबाव के जीत तक पहुंचाया। विदर्भ ने 22.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अथर्व 68 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि नचिकेत ने 13 गेंदों में 2 चौकों के साथ 15 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। चंडीगढ़ की ओर से संदीप शर्मा और रोहित धांडे ने एक-एक विकेट लिया।

विदर्भ के गेंदबाजों का घातक प्रदर्शन

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की टीम विदर्भ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 29.1 ओवर में मात्र 113 रन पर ढेर हो गई। मैच की पहली ही गेंद पर दर्शन ने मनन वोहरा को आउट कर चंडीगढ़ को झटका दिया। इसके बाद नचिकेत ने अर्जुन आजाद और तुषार जोशी को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।

इससे चंडीगढ़ का स्कोर 3 विकेट पर केवल 4 रन था। अर्सलान खान और निखिल ठाकुर ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 43 रन के कुल स्कोर पर यश कदम ने निखिल ठाकुर (17) को आउट कर दिया। इसके तुरंत बाद दीपेश ने अर्सलान खान (27) को रन आउट कर चंडीगढ़ को एक और झटका दिया। आधी टीम महज 49 रन पर पवेलियन लौट गई।

तरणप्रीत सिंह और संयम सैनी ने स्कोर को 83 तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तरणप्रीत (17) दीपेश का शिकार बन गए। संयम सैनी अंत तक टिके रहे पर उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला और पूरी टीम 113 रन पर सिमट गई। संयम ने सर्वाधिक 36 रन (53 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) बनाए।विदर्भ की ओर से दर्शन ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि नचिकेत और दीपेश ने 2-2 विकेट लिए। यश कदम को एक सफलता मिली।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां