वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर (फोटो सोर्स- राजस्थान रॉयल्स) 
क्रिकेट

...तो राजस्थान के लिए अब डेब्यू करेंगे 13 साल के वैभव सूर्यवंशी, RR  ने दिया संकेत, वीडियो देंखे

माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं। वैभव डेब्यू के लिए मैदान पर खूब पसीना बहा रहे हैं। प्रैक्टिस के दौरान जोफ्रा आर्चर के खिलाफ वैभव नेट्स में अच्छे शॉट लगाए।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। अब तक राजस्थान ने 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसे सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि बचे हुए चार मुकाबलों में उनसे हार का मूंह देखा है। अब राजस्थान एक बड़े फैसले की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि राजस्थान ने इस साल 13 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को खरीदा था। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में वैभव को राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में रखा था।

कुछ समय बाद ही वैभव सूर्यवंशी 14 साल के हो जाएंगे। माना जा रहा है कि इससे पहले वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू कर सकते हैं। दूसरी तरफ खुद वैभव डेब्यू की तैयारी के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। प्रैक्टिस के दौरान जोफ्रा आर्चर के खिलाफ वैभव नेट्स में अच्छे शॉट लगाते हुए देखे गए।

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ वैभव ने लगाए बड़े शॉट

ये तो राजस्थान रॉयल्स को ही पता होगा कि वो वैभव को कब डेब्यू करने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले कुछ ऐेसे संकेत जरूर मिले हैं। जिसे देखकर संभावना जताई जा रही है, कि वैभव जल्द ही आर. आऱ. के लिए जल्द डेब्यू करने वाले हैं। सोमवार को उन्हें नेट्स में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने जोफ्रा आर्चर को शानदार शॉट लगाए।

सोमवार को राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम उकाउंट में एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियों में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कुल 8 गेंदों में से 6 में बड़े शॉट लगाए। जोफ्रा आर्चर को वैभव ने बड़े ही आराम के साथ शॉट्स लगाए। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने जोफ्रा आर्चर की 6 गेंदों में 27 रन बना दिए।

इस वक्त आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की हालत को देखते हुए लग रहा है कि वो अपनी टीम में बदलाव कर सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा कि मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को टीम प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए