वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया 'सिक्सर किंग'

Vaibhav Suryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इतिहास रच दिया है। अब वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Vaibhav Suryavanshi broke Chris Gayle Record: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में इतिहास रच दिया है। अब वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम इस बड़े रिकॉर्ड का गवाह बना। वैभव सूर्यवंशी के इस बड़े कारनामें के बाद क्रिकेट जगत में उनके नाम का डंका बजने लगा है।

वैभव ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी से पहले आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिकेट गेल के नाम था। उन्होंने साल 2012 के आईपीएल में कुल 59 छक्के लगाए थे, जिसको आज तक कोई तोड़ नहीं पाया था। वहीं, अब 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 61 छक्के लगाकर गेल को रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस लिस्ट में 52 छक्कों के साथ आंद्रे रसल तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, 45 छक्कों के साथ जोस बटलर पांचवे स्थान पर हैं।

एक IPL सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • 61* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 59 - क्रिस गेल (2012)
  • 52 - आंद्रे रसेल (2019)
  • 51 - क्रिस गेल (2013)
  • 45 - जोस बटलर (2022)

शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

सनराइजर्स के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, लेकिन वो अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौको के साथ 97 रन की महाविस्फोटक पारी खेली। 97 रन के स्कोर पर वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में प्रफुल्ल हिंगे को अपने कैच थमा बैठे। आइए अब न्यू चंडीगढ़ में वैभव सूर्यवंशी के द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 16 - एस रैना vs PBKS, वानखेड़े, 2014
  • 16 - वैभव सूर्यवंशी vs SRH, मुल्लांपुर, 2026*
  • 17 - एडम गिलक्रिस्ट vs DC, सेंचुरियन, 2009
  • 20 - एमएस धोनी vs MI, बेंगलुरु, 2012
  • 21 - ड्वेन स्मिथ vs CSK, दिल्ली, 2013
  • 21 - वीरेंद्र सहवाग vs CSK, वानखेड़े, 2014
  • 21 - रजत पाटीदार vs GT, धर्मशाला, 2026

आईपीएल में 20 गेंद से कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक

  • 6 - अभिषेक शर्मा
  • 5 - निकोलस पूरन
  • 5 - वैभव सूर्यवंशी*

आईपीएल पारी के पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे ज्यादा छक्के

  • 7 - सनथ जयसूर्या (MI) vs CSK, मुंबई WS, 2008
  • 7 - जोस बटलर (RR) vs DC, दिल्ली, 2018 (बारिश से प्रभावित मैच)
  • 7 - जॉनी बेयरस्टो (PBKS) vs RCB, ब्रेबोर्न, 2022
  • 7 - अभिषेक शर्मा (SRH) vs PBKS, मुल्लांपुर, 2026
  • 7 - वैभव सूर्यवंशी (RR) vs SRH, जयपुर, 2026

आईपीएल में पावरप्ले (1-6 ओवर) के भीतर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • 6 - डेविड वॉर्नर
  • 5 - वैभव सूर्यवंशी
  • 4 - ट्रैविस हेड

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाना

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें