वैभव सूर्यवंशी और बाबर आजम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, रचा इतिहास, इस मामले में बाबर आजम से निकले आगे

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड U19 टीम के खिलाफ चौथे वनडे में 52 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने बाबर आजम समेत पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ दिया।

संजय सिंह बिष्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से वैभव सूर्यवंशी लगातार अपना प्रभाव दिखा रहे हैं। आईपीएल के बाद अब इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट बुक में खुद के रिकॉर्ड्स खड़े कर रहे हैं। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ चौथे वनडे में उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों के पीछे किया।

अब वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं, मुकाबले में वैभव ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 143 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 13 चौके और 10 छक्के शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 183 का रहा।

वैभव ने बाबर आजम को किया पीछे

सबसे तेज शतक लगाने के अलावा अब वैभव यूथ वनडे में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम समेत बांग्लादेश के नजमुल हसन शांतो का रिकॉर्ड तोड़ा है। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड अंडर 19 के खिलाफ 14 साल 100 दिन की उम्र में शतक लगाया। इससे पहले नजमुल हसन शांतो ने 14 साल 241 दिन और बाबर आजम ने 15 साल 48 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

वैभव ने तोड़ा कामरान गुलाम का रिकॉर्ड

बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 52 गेंदों का शतक पूरा कर पाकिस्तानी बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा। अब वो यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज कामरान गुलाम के नाम था। उन्होंने साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 53 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं, इस लिस्ट में भारत के अंगद बावा का भी नाम शामिल था। उन्होंने साल 2022 में युगांडा अंडर 19 टीम के खिलाफ 69 गेंदों में शतक पूरा किया था। बच्चों ने किया अंग्रेजों का काम तमाम! इंडिया U19 ने इंग्लैंड U19 को चटाई धूल

यूथ वनडे में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

  • वैभव सूर्यवंशी- 14 साल 100 दिन
  • नजमुल हसन शांतो- 14 साल 241 दिन
  • बाबर आजम- 15 साल 48 दिन
  • बाबर आजम- 15 साल 92 दिन
  • हसन राजा- 15 साल 267 दिन

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं प्रो. तारिक मंसूर? जिन्हें BJP ने नई राष्ट्रीय टीम में फिर बनाया उपाध्यक्ष; रह चुके हैं AMU के वीसी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस