वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Under-19 World Cup में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Vaibhav Sooryavanshi Creates History: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। 15 साल से कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में बांग्लादेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली। 14 साल और 296 की उम्र में वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक लगाया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 6 चौके और तीन छक्के लगाए। वैभव ने चौथे विकटे के लिए अभिज्ञान कुंडू के साथ 99 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी करके टीम को 100 के पार पहुंचाया।

30 गेंदों में वैभव ने पूरा किया अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक महज 30 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने 13वें ओवर की छठी गेंद पर एक रन लेकर 50 रन का आंकड़ा छुआ। हालांकि, इसके बाद वैभव तोड़ा संयम दिखाकर खेलने की कोशिश की। लेकिन भारतीय  पारी के 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर इकबाल हुसैन एमोन को बड़ा हिट लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर आउट हो गए। अल फहद ने सूर्यवंशी का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन वापस भेज दिया।

पहले मैच में वैभव जल्दी हो गए थे आउट

U19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने ग्रुप A के अपने पहले मुकाबले में गुरुवार (15 जनवरी) को संयुक्त राज्य अमेरिका का सामना किया। इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में 108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने आयुष म्हात्रे के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन सिर्फ 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। रन चेज़ के दौरान तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर यूएसए के गेंदबाज ऋत्विक अप्पिडी ने वैभव को पवेलियन भेज दिया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने वैभव

हालांकि बल्ले से फ्लॉप रहने के बावजूद यह मैच वैभव के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। उन्होंने U19 वर्ल्ड कप खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। वैभव ने 14 साल और 294 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की और कनाडा के नीतीश कुमार का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नीतीश ने 15 जनवरी 2010 को क्राइस्टचर्च में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 साल 245 दिन की उम्र में U19 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था।

इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया। उन्होंने यूएसए की पारी के 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर नीतीश सुदिनी को आउट किया। नंबर 7 पर बल्लेबाजी कर रहे सुदिनी ने 52 गेंदों में 36 रन बनाए थे।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब