वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय बने

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों में अर्धशतकीय तूफानी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने RCB को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उज्जवल सिन्हा

Vaibhav Sooryavanshi Milestone: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। जिसमें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की तूफानी पारी के चलते राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज किया। इस दौरान वैभव ने महज 15 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किया।

आरसीबी से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 15 गेंदों में पूरा किया। वह आईपीएल में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। वैभव ने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

IPL में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)

  • 13 - यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
  • 14 - केएल राहुल (PBKS) बनाम DC, मोहाली, 2018
  • 15 - यूसुफ पठान (KKR) बनाम SRH, कोलकाता, 2014
  • 15 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम CSK, गुवाहाटी, 2026
  • 15 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम RCB, गुवाहाटी, 2026*

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में तीसरी बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगायाा। उन्होंने इस मामले में ट्रेविस हेड की बराबरी की। हेड ने भी 20 से कम गेंदें खेलते हुए 3 बार अर्धशतक लगाया है। इस लिस्ट में टॉप पर निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा का नाम है, जो यह कारनामा 4 बार कर चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी पावरप्ले के अंदर तीसरी बार अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में जोस बटलर की बराबरी की है।

IPL में 20 बॉल से कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक

  • 4 - निकोलस पूरन
  • 4 - अभिषेक शर्मा
  • 3 - जेक फ्रेज़र-मैकगर्क
  • 3 - ट्रेविस हेड
  • 3 - वैभव सूर्यवंशी*

वैभव और ध्रुव जुरेल की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 97 रन बनाए, जो पावरप्ले में टीम का इस लीग में सबसे बड़ा स्कोर भी है। वहीं, आईपीएल इतिहास का यह पावरप्ले में बनाया गया पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। वैभव-जुरेल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 17.51 के रन रेट से रन बटोरे।

इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए। टीम की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 32 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, तो रोमारियो शेफर्ड ने 22 रन बनाए।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज