प्रो कबड्डी लीग (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के लिए यूपी योद्धा ने कप्तान का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

Pro Kabaddi League-12: प्रो कबड्डी लीग (PKL) का 12वां सीजन 29 अगस्त से शुरू होगा। यूपी योद्धा ने सुमित सांगवान को कप्तान और आशु सिंह को उप कप्तान नियुक्त किया है।

उज्जवल सिन्हा

Pro Kabaddi League-12: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन का आगाज इस महीने के 29 अगस्त से होगा। इस सीजन में लीग के कुल 108 मुकाबले खेले जाएंगे। पीकेएल-12 के शेड्यूल की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस बार प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले चार शहरों में आयोजित किए जाएंगे।

विशाखापट्टनम से इस लीग की शुरुआत होगी। विजाग में 29 अगस्त से 11 सितंबर तक मुकाबले खेले जाएंगे। विशाखापट्टनम के बाद जयपुर में लीग का मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर में 12 से 27 सितंबर तक मुकाबला होगा। जयपुर के बाद प्रो कबड्डी लीग का कारवां चेन्नई पहुंचेगा।  चेन्नई में 29 सितंबर से 11 अक्टूबर तक मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दिल्ली में 13 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर को मुकाबले खेले जाएंगे।

सुमित सांगवान को यूपी ने बनाया कप्तान

इस टूर्नामेंट के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें बना ली है। वहीं अब धीरे-धीरे सभी टीम अपने बेस्ट खिलाड़ी को कप्तान बना रहे हैं। इसी कड़ी में प्रो कबड्डी लीग के 12 सीजन के लिए यूपी योद्धा ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। यूपी ने स्टार डिफेंडर सुमित सांगवान को इस सीजन के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वहीं स्टार खिलाड़ी आशु सिंह को टीम का उप-कप्तान बनाया है।

सुमित (26) और आशु (27) ने प्रो कबड्डी के सातवें सीजन में यूपी योद्धाज टीम के साथ युवा खिलाड़ियों के रूप में अपनी शुरुआत की थी। तब से अब तक ये दोनों खिलाड़ी टीम की डिफेंस में मजबूत आधार बन गए हैं और रक्षात्मक रणनीति के मुख्य खिलाड़ी माने जाते हैं।

सुमित सांगवान अपनी फुर्ती, सही समय पर टैकल करने की क्षमता और अच्छी रणनीति के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ सीज़नों से वो लगातार लीग के बेहतरीन डिफेंडरों में शामिल रहे हैं। वहीं, आशु एक और अनुभवी खिलाड़ी हैं जो ज़्यादातर कवर डिफेंडर की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने दबाव की स्थिति में शांत रहकर और संयम दिखाकर सबको प्रभावित किया है।

तमिल थलाइवाज और पटना ने भी कप्तान का ऐलान

वहीं तमिल थलाइवाज ने पवन सहरावत को अपना कप्तान और अर्जुन देशवाल को उप कप्तान नियुक्त किया है। जबकि पिछले सीजन की उपविजेता टीम पटना पाइरेट्स ने अंकित जगलान को अपना कप्तान और दीपक सिंह को उप कप्तान नियुक्त किया है। इस सीजन की शुरुआत 29 अगस्त से होगी और 23 अक्टूबर तक लीग का मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद नॉकआउट राउंड शुरू होगा।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!