यूपी योद्धाज बनाम पटना पायरेट्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PKL 2025: यूपी योद्धाज की निगाहें दूसरी जीत पर, पटना पायरेट्स से आज होगा मुकाबला

Pro Kabaddi League 2025: दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वाइजैग के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस वक्त यूपी टीम की कमान सुमित सांगवान के हाथों में है।

संजय सिंह बिष्ट

UP Yoddhas vs Patna Pirates: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2025 की शुरुआत बीते तीन दिन पहले 29 अगस्त से धमाकेदार अंदाज में हो चुकी है। इसी कड़ी में यूपी योद्धाज और पटना पायरेट्स के बीच आज यानी सोमवार 1 सितंबर को महामुकाबला होने वाला है। एक तरफ जहां पटना इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। वहीं, योद्धाज अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है। इस लीग में पटना पायरेट्स को सबसे लोकप्रिय टीम माना जाता है।

वहीं, यूपी टीम के कप्तान सुमित सांगवान मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश करेंगे। वहीं, पायरेट्स भी अपने बेहतरीन खेल कौशल से मुकाबले को अच्छे अंत के साथ खत्म करना चाहेंगे। ये ही कारण है कि इस मुकाबले में सभी कबड्डी फैंस की नजर बनी हुई है।

यूपी योद्धाज और पटना पायरेट्स में कौन मारेगा बाजी?

1 अगस्त को प्रो कबड्डी लीग 2025 में दो मुकाबले होने वाले हैं। इसी कड़ी में टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला जो कि दिन का पहला मैच है वो पटना पायरेट्स और यूपी योद्धाज के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वाइजैग के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस वक्त यूपी टीम की कमान सुमित सांगवान के हाथों में है। दूसरी तरफ पटना पायरेट्स के कप्तान स्टार ऑलराउंडर अंकित जगलान हैं। ऐसे में यूपी जीत दर्ज कर अंक तालिका के टॉप में जाना चाहेगी। वैसे इन दोनों टीमों के लिए पहले के कुछ सीजन शानदार बीते हैं। माना जा रहा है कि इस सीजन में भी प्रो कबड्डी लीग की ये दो टीमें कमाल कर सकती हैं।

यहां देखें मुकाबला

यूपी योद्धाज और पटना पायरेट्स के बीच 1 अगस्त को होने वाला मुकाबला शाम 8 बजे से खेला जाएगा। कबड्डी फैंस इस मुकाबले का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ले सकते हैं। यदि आप इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं।

यूपी का स्क्वॉड

रेडर्स: भवानी राजपूत, गगन गौड़ा, सुरेंदर गिल, केशव कुमार, जतिन सिंह, प्रणय राणे, डॉन्ग जोन ली, शिवम चौधरी और गुमान सिंह डिफेंडर्स: सुमित सांगवान (कप्तान), हितेश, साहुल कुमार, आशु सिंह, महेंदर सिंह, गंगाराम, सचिन मणिपाल, मोहम्मदरेजा काबूद्राहांगी, रौनक नैन और जयेश महाजन

पटना का स्क्वॉड

रेडर्स: अंकित कुमार राणा, अयान लोहचाब, सुधाकर एम, साहिल पाटिल, मनिंदर सिंह, मिलन दहिया, दीपक जगलान डिफेंडर्स: नवदीप, दीपक राजेंद्र सिंह, आमीन घोरबानी, संकेत सावंत, थियागराजन युवराज, हामिद मिरजाई नादेर, बालासाहेब साहाजी जाधव, सौरभ नरवाल, बालाजी डी, आशीष बीरवल, सोमबीर ऑलरॉउंडर्स: अंकित जगलान (कप्तान)

PM मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में भारत की ताकत का प्रदर्शन

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास