दीप्ति शर्मा के लिए यूपी वॉरियर्स ने खोला खजाना, 3.2 करोड़ के साथ तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड 
क्रिकेट

दीप्ति शर्मा के लिए यूपी वॉरियर्स ने खोला खजाना, WPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं

Expensive Indian Players in WPL Auction: दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स में ही रहेंगी। उन्हें यूपी ने 3.2 करोड़ में खरीद लिया है।

अर्पित शुक्ला

Deepti Sharma News: स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स में ही रहेंगी। उन्हें यूपी ने 3.2 करोड़ में लिया है। डीसी ने दीप्ति में दिलचस्पी दिखाई लेकिन यूपी ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर बाजी मार ली। दिल्ली ने उनपर सबसे पहले बोली लगाई। दिल्ली ने दीप्ति के लिए 50 लाख रुपये की बोली लगाकर उन्हें खरीद भी लिया, लेकिन ट्विस्ट बाकी था। यूपी वॉरियर्स ने यहां आरटीएम (राइट टू मैच कार्ड) का इस्तेमाल किया, जिसके बाद दिल्ली ने अपनी बोली को बढ़ाकर 3.20 करोड़ रुपये कर दी। यूपी ने इसे स्वीकार किया, जिससे दीप्ति फिर यूपी में शामिल हो गईं। इसी के साथ वह महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं हैं।

मेग लैनिंग भी यूपी के साथ

दीप्ति के साथ ही मेग लैनिंग को 1.90 करोड़ रुपये देकर यूपी की टीम ने अपना स्क्वॉड मजबूत किया है। उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली ने भरपूर कोशिश की, जिससे बोली करोड़ के पार पहुंच गई। आखिरकार लंबी चली बिडिंग रेस के अंत में यूपी ने बाजी मार ली। इससे पहले लैनिंग दिल्ली की कप्तान थीं, लेकिन ऑक्शन से पहले दिल्ली ने एक चौंकाने वाले फैसले के साथ रिटेन नहीं किया। लैनिंग पहली बार दिल्ली के अलावा किसी टीम से खेलेंगी।

WPL ऑक्शन इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी

बता दें कि यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति को शुरुआती नीलामी में 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने तीन सीज़न में यूपी के लिए 25 मैच खेले और 28 की औसत से 507 रन बनाए। उन्होंने 27 विकेट भी लिए। हालांकि, इस बार वॉरियर्स ने मेगा नीलामी से पहले दीप्ति को रिलीज कर दिया था और अब निलामी में 3.2 करोड़ में खरीदा है। जिससे दीप्ति इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं।

बता दें कि WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मांधना हैं। स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी हुई हैं। उन्हें पहली WPL नीलामी में RCB ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। मंधाना पर फ्रैंचाइज़ी का भरोसा रंग लाया और उन्होंने 2024 सीज़न में टीम को खिताब दिलाया। 2026 सीज़न से पहले, मंधाना को टीम ने 3.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी